<
Categories: देश

Weather Forecast 11 December 2025: J&K से लेकर दिल्ली तक कड़ाके की ठंड का असर, जानिये किन राज्यों को परेशान करेगा कोहरा और शीतलहर?

Cold Weather India 2025: उत्तर भारत में अब कड़ाके की ठंड पड़ने जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने यूपी और दिल्ली में भी शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में उत्तराखंड, हिमाचल और J&K से लेकर दिल्ली-यूपी तक भीषण सर्दी पड़ने वाली है.

Weather Forecast 11 December 2025: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. ठंड ने करीब-करीब सभी राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. ज्यादातर राज्य ठंड की चपेट में हैं. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है. इसके बाद उत्तर भारत राज्यों 11 दिसंबर के अलावा 12 और 13 दिसंबर को भी शीतलहर चलेगी. सुबह-शाम घना कोहरा छाया नजर आएगा. इसके साथ कंपकंपानी वाली ठंड का एहसास होगा. कुछ ऐसी ही स्थिति पूर्वोत्तर के राज्यों की भी रहने वाली है. यह पर भी शीतलहर के साथ कोहरा दिक्कत करने वाला है.

अगले सप्ताह से उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

IMD के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी अगले सप्ताह से एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की फिर से एंट्री होने वाली है. इसके असर से यहां पर तेज बर्फबारी होगी. इसके साथ हल्की बारिश की संभावना है. इसके असर से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदलेगा. पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में शीत लहर का कहर देखने को मिलेगा.

दक्षिण में बारिश तो उत्तर भारत में बढ़ी ठंड

मौसम के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक ओर जहां पर्वतीय राज्यों में बर्फीली हवाएं चल रही हैं तो दक्षिण के राज्यों केरल तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बारिश हो रही है. इस बीच IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप, तमिलनाडु में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के चलते कुछ जगहों पर जलभराव की भी आशंका है.

कहां-कहां पड़ने वाली है तेज ठंड

मौसम विभाग की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार (11 दिसंबर, 2025) को तापमान 7 डिग्री तक गिर गया है. इसके साथ ही शीतलहर भी चल रही है. हालांकि, इसका असर कम है, लेकिन अगले कुछ दिनों तक शीतलहर के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हल्का कोहरा और ठंड बढ़ने की संभावना बन रही है. नोएडा-गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में भी ठंड बढ़ेगी. शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिलेगा. 

बिहार-यूपी में भी देखने को मिलेगा ठंड का असर

उत्तर भारत के अहम राज्यों उत्तर प्रदेश और बिहार में भी ठंड का असर देखने को मिल रहा है. बिहार मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले कुछ दिन में ठंड के साथ कोहरा और घना हो सकता है. हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट जारी रहेगी और ठंड में इजाफा हो सकता है. अगले 3 दिनों के दौरान कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. यही हाल यूपी का रहने वाला है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के बाद अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर की दस्तक हो गई है. अब पूरे यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST