<
Categories: देश

Weather update:  कश्मीर से दिल्ली तक कहां-कहां होगी बारिश या बढ़ेगी उमस-गर्मी? क्या कहता है IMD का लेटेस्ट अपडेट

22 september 2025 ko Mausam kaisa Rahega: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2025 के कमजोर पड़ने से ज्यादातर राज्यों में नदियों में आया उफान अब सामान्य हो गया है.

Weather Update Monday 22 September 2025 : मॉनसून की धीरे-धीरे हो रही विदाई के साथ ही दिल्ली-NCR समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. कुछ राज्यों में तो मॉनसून की विदाई भी हो चुकी है. खासतौर से उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-NCR में नदियों का जलस्तर घटने लगा है. इससे लोगों ने राहत की सांस ली है. हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड से पानी छोड़ने का सिलसिला थमने के बाद अब यमुना नदी में पानी सामान्य हो गया है. इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में सोमवार (22 सितंबर, 2025) को हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होगी. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश (पूर्वी उत्तर प्रदेश शामिल नहीं है) के अलावा पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश की संभावना नहीं है. वहीं, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR से मॉनसून पूरी तरह से रूठ गया है. अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों (नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ फरीदाबाद, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी, नूंह और महेंद्रगढ़) में सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. 

यूपी-बिहार और झारखंड में क्या होगी बारिश?

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मॉनसून 2025 की विदाई हो रही है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.  पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश थमने से उमस और गर्मी परेशान कर सकती है, लेकिन सुबह और शाम को राहत मिल सकती है. सोमवार (22 सितंबर, 2025) को बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा सिवान और समस्तीपुर जिले में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. झारखंड में सोमवार और मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 सितंबर के बाद राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. 

किन-किन राज्यों में होगी बारिश?

सोमवार को  तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के अलावा पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश,गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, उत्तरी अंतर्देशीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, ओडिशा में बारिश होने का अलर्ट IMD की ओर से जारी किया गया है. इसके बाद  23 से 27 सितंबर  के दौरान ओडिशा में बारिश होने की संभावना है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 24 से 27 सितंबर के दौरान बारिश हो सकती है.  उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में सोमवार को बारिश होगी. राजस्थान के अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा, धोलपुर में बारिश होगी, जबकि मध्य प्रदेश के खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में बारिश होने की संभावना है. 

J&K-उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शांत रहने वाला है. IMD के मुताबिक, सोमवार (22 सितंबर, 2025) उत्तराखंड में बारिश होने के आसार नहीं हैं. ऐसा ही हाल हिमाचल प्रदेश में भी रहेगा. यहां पर यह बता दें कि इन दोनों पहाड़ी राज्य में प्राकृतिक आपदाओं में करीब 400 लोगों की जान चुकी है, जबकि सैकड़ों करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम में फैक्ट्रियां बंद! 36 घंटों से नहीं आई बिजली, बत्ती गुल होने से लगा जाम

Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…

Last Updated: October 23, 2026 19:25:20 IST

अमित मिश्रा का बड़ा दावा, अनिल कुंबले और विराट कोहली ने दिया था वापसी का भरोसा, फिर नहीं मिला जवाब

Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…

Last Updated: October 23, 2026 19:01:28 IST