<
Categories: देश

Weather Update: मौसम का ‘अप्रैल फूल’ दिल्ली से असम तक बदला मौसम, झमाझम बारिश लाई ‘तबाही’

Weather Forecast North India: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर पर्वतीय राज्य उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है. गर्मी से भले ही राहत मिली हो,लेकिन बारिश से फसलों का नुकसान हुआ है.

Weather Forecast North India: पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदला गया है.  जिस अप्रैल महीने में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की ठीकठाक दस्तक हो जाती है और सूरज आग उगलना शुरू कर देता है, वहां पर आसमान से झमाझम बारिश हो रही है. दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, मेवात, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) में मंगलवार सुबह से छाए बादल दोपहर बाद बरस ही पड़े.

मंगलवार शाम को धीरे-धीरे हो रही बारिश 8 बजे के बाद तेज हो गई. दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद रुक-रुक कर हो रही बारिश 9 बजे के बाद तो झमाझम बारिश में तब्दील हो गई. बारिश इतनी जबरदस्त थी कि सड़कों पर लोगों को अपने वाहनों की सामान्य लाइट के साथ फॉग लाइट भी जलानी पड़ी. 

8 और 9 अप्रैल को भी होगी बारिश

उधर, मौसम विभाग का कहना है कि शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) के चलते 8 और 9 अप्रैल को भी देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी, जिनमें उत्तर भारत के राज्य भी शामिल हैं.  8 और 9 अप्रैल को भी उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट है. इसके अलावा दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत  उत्तर भारत के राज्यों में असमय बारिश और ओलों से गेहूं की फसल चौपट हो रही है.

उधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, वीकेंड तक यानी 10 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रह सकती है. शुक्रवार से गर्मी बढ़ने के आसार हैं. IMD के मुताबिक, इस साल अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश (LPA का 112%) होने की संभावना है. बीच-बीच में आंधी-तूफान और बारिश आकर भीषण गर्मी से राहत देते रहेंगे.

किसान हुए ‘तबाह’

पंजाब, असम, यूपी, बिहार समेत देश के कई राज्यों में कहीं मध्यम स्तर की तो कहीं पर तेज बारिश होने से हालात खराब हो गए हैं. जलभराव के चलते शहरों के लोग परेशान हैं तो इस बारिश ने किसानों को कर्ज के साथ बर्बादी की कगार पर पहुंचा दिया है. बताया जा रहा है कि पंजाब, हरियाणा, यूपी और में ही बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों के मामले में सबसे ज्यादा आए हैं.  

मध्य प्रदेश, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे उत्तर भारत करीब-करीब सभी राज्यों में असमय बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट हो रही है. कर्ज लेकर फसल बोने वाले किसानों की टेंशन दोगुनी हो गई है. एक तरफ फसलें तबाह हुई हैं तो दूसरी ओर कर्ज उन्हें तबाही की राह पर ले जाएगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

जेवरात और कैश छोड़ की सिलेंडर की चोरी, ग्रेटर नोएडा में गैस एजेंसी कर्मी बन घर में घुसे थे चोर

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.…

Last Updated: April 8, 2026 00:34:53 IST

Viral Video: बुमराह की खतरनाक यॉर्कर का वैभव ने निकाला ‘जुलूस’, पहली ही गेंद पर जड़ा खौफनाक छक्का!

IPL 2026 के रोमांचक मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया के नंबर…

Last Updated: April 7, 2026 23:11:47 IST

Video: मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने पहनी पीपीई किट, 5 घंटे के बाद हटाए मधुमक्खियों के 7 छत्ते

Rajasthan Churu Video: राजस्थान के चुरू में मेडिकल कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के हॉस्टल…

Last Updated: April 7, 2026 22:54:42 IST

Ashok Kharat Case: इमली के बीज और पत्थर देकर महिलाओं से क्या करता था अशोक खरात? 4850 आपत्तिजनक लिंक डिलीट, SIT का बड़ा खुलासा

Ashok Kharat Latest News: नासिक के ढोंगी बाबा अशोक खरात मामले में विशेष जांच दल…

Last Updated: April 7, 2026 22:15:06 IST