<
Categories: देश

Weather Forecast Today: दिल्‍ली में हो गई ‘गर्मी’ की वापसी, MP-गुजरात समेत किन राज्यों में है बारिश का अलर्ट; जानें अपने यहां का हाल

Weather Forecast update Tuesday 23 September 2025: विदाई के बीच मॉनसून 2025 एक्टिव हैं, ऐसे में कुछ राज्यों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं.

Weather Update 23 September 2025 : दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर से मॉनसून 2025 की विदाई धीरे-धीरे जारी है. इस बीच कुछ राज्यों से मॉनसून विदा भी हो चुका है. कई राज्यों में गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है. सोमवार (22 सितंबर, 2025) को सुबह से शाम तक हल्की उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान किया. कुछ ऐसी ही स्थिति एनसीआर के शहरों और अन्य राज्यों की रही. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, भले ही दक्षिण पश्चिमी मॉनसून विदा हो रहा है, लेकिन आगामी कुछ दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार के अलावा पूर्वोत्तर और मध्य भारत में मौसम की गतिविधियां सक्रिय  हैं, इससे भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. IMD के अनुसार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और गुजरात में मॉनसून वापसी करेगा. साथ ही पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मॉनसून विदाई की ओर बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी मॉनसून विदाई के मूड मे आ गया है. ऐसे में इन राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट नहीं है.

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण के राज्यों  आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मंगलवार (23 सितंबर, 2025) को हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्य सिक्किम और गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बारिश का अलर्ट है. बारिश का यह सिलसिला दक्षिण छत्तीसगढ़, कोंकण व गोवा, मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और दक्षिण गुजरात में भी जारी रहेगा. स्काईमेट के मुताबिक, मंगलवार (23 सितंबर, 2025)  को तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी झारखंड मराठवाड़ा और विदर्भ में कहीं हल्की तो कहीं पर मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. 

Image

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर से मॉनसून विदा हो चुका है, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा IMD की ओर से नहीं की गई है. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का बदलाव साफ नजर आ रहा है. दिन में तेज धूप के साथ उमस लोगों को परेशान कर रही है. सोमवार को दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और सोनीपत में गर्मी ने लोगों को परेशान किया. दिन के दौरान लोगों को अधिक दिक्कत पेश आई. मॉनसून की विदाई और ठंड की दस्तक तक दिल्ली-एनसीआर में ऐसा ही मौसम रहेगा. IMD की ओर से जानकारी दी गई है कि मंगलवार (23 सितंबर, 2025) को तापमान बढ़ने के साथ दिन के दौरान एनसीआर में गर्म हवाएं चल सकती हैं. ये हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेंगीं. देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं. 

Image

यूपी-बिहार और झारखंड में बारिश का अलर्ट!

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर मॉनसून धीरे-धीरे बेअसर हो रहा है, जिससे मंगलवार को मौसम गर्म रहेगा. IMD के मुताबिक, मंगलवार (23 सितंबर, 2025) को यूपी की राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के जिलों में उमस लोगों को परेशान करेगी. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ समेत अन्य जिलों में भी उमस भरी गर्मी लोगों को सताएगी. कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है. बिहार की बात करें तो मंगलवार को राजधानी पटना,  भोजपुर, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, सिवान, सारण, दरभंगा और समस्तीपुर में गर्मी परेशान करेगी. बिहार से सटे झारखंड के  सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और हजारीबाग तेज बारिश का अलर्ट है. 

Image

J&K, उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

 मंगलवार (23 सितंबर 2025) को पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है, जबकि जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में मॉनसून की वापसी की परिस्थितियां अनुकूल हैं. ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST