इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
उत्तर भारत में लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है और आज मौसम विभाग के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी रोज गर्म हवाएं चल रही हैं और तापमान 44 से ऊपर पहुंच गया है। हालात को देखते हुए मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज से लू की शुरू होने की संभावना है और ऐसी स्थिति मई की शुरुआत तक रह सकती है। आज 46 डिग्री तापमान के साथ ही कल दिल्ली में आंधी आने के आसार हैं।
हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में अगले पांच दिन तक लू के हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग ने बताया कि इसी के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में भी लू की स्थिति जारी रहने का अनुमान है। एक मई तक दिल्ली में लू के हालात बने रहेंगे। 28 से 30 अप्रैल के बीच गुजरात के उत्तरी क्षेत्रों में व छत्तीसगढ़ के अलावा 29 अप्रैल तक बिहार में ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 46 डिग्री रहने के अनुमान के चलते लू का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में भी आज से 5 दिन में लू की संभावना है। पंजाब में बठिंडा व आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने का अनुमान है। राज्य के अन्य इलाकों में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री तक जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में लू चलने की संभावना अब नहीं है और राज्य के मैदानी इलाकों में आज धूप खिलेगी। वहीं ज्यादा ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र जम्मू संभाग में 48 घंटों में बारिश का अनुमान है। दो दिनों में यहां हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
ये भी पढ़े : Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में आया आंधी-तूफान, लखनऊ डाइवर्ट की गई उड़ानें
ये भी पढ़े : Weather 26th April Update इन राज्यों में बरकरार रहेगी heat wave की स्थिति
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube