होम / दिवाली से पहले बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दवाब का क्षेत्र

दिवाली से पहले बदलेगा मौसम, बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दवाब का क्षेत्र

Vir Singh • LAST UPDATED : October 20, 2022, 10:31 am IST

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली, (Weather Today Update): मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण व बंगाल की खाड़ी में आज कम दवाब का क्षेत्र बन रहा है, जिसके प्रभाव से मौसम में परिवर्तन की संभावना है और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कम दबाव का क्षेत्र कल से आगे की तरफ अग्रसर होगा। अगर यह उत्तर की तरफ बढ़ता है तो मौसम बदलेगा। 23 या 24 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात बनने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना है।

सात राज्यों में येलो अलर्ट जारी, तमिलनाडु व केरल में 3 दिन बारिश

आईएमडी के अनुसार तमिलनाडु व केरल समेत आज कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। विभाग ने सात राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। यहां आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है। तमिलनाडु व केरल में तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 2-3 दिन तक बारिश

स्काईमेट वेदर का कहना है कि आज अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगह पर भारी बारिश का अनुमान है। मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश विदर्भ और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 2-3 दिन में बारिश के साथ हिमपात की संभावना है।

इन पहाड़ी राज्यों में हिमपात व बारिश का अनुमान

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश के साथ हिमपात होने का इसका असर पश्चिमोत्तर क्षेत्रों पर पड़ सकता है। रबी की खेती पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। स्काईमेट वेदर का कहना है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख व उत्तराखंड में हल्का हिमपात हो सकता है। इसी के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है।

दिल्ली व यूपी में ऐसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश बंद होने के बाद से प्रदूषण बढ़ गया है। कल यहां औसत एक्यूआई अदक 228 दर्ज रहा, जो खराब श्रेणी में आता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी एक्यूआई 230 दर्ज किया गया है। आज सुबह दिल्ली के आनंद विहार में सुबह यह 393 पहुंच गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ व गाजियाबाद में मौसम साफ रहने के आसार हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहेगा।

Also Read: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, भारत के नागरिकों को जल्द यूक्रेन छोड़ने को कहा

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT