<
Categories: देश

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में बदला मौसम, कहां पड़ेगी गर्मी-चलेगी लू और कहां होगी तूफानी बारिश; कर लें नोट

Today Weather News 13 April 2026: किसानों के लिए टेंशन की बात यह है कि बारिश, ओले और तेज हवाएं गेहूं की फसलों को बर्बाद कर सकती हैं.

Today Weather News 13 April 2026: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं बारिश और बर्फबारी हो रही है तो कहां पर गर्म का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है. इसके अलावा दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में प्री-मॉनसून की गतिविधियां शुरू होने वाली हैं. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य एक  बार फिर गर्मी और तेज धूप की चपेट में आने वाले हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पर्वतीय राज्यों में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है और आने वाले दिनों में भी बारिश और बर्फबारी के साथ ओलावृष्टि का दौर जारी रहेगा. IMD की ओर जारी ताजा पूर्वानुमान में कहा गया है कि पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्य पंजाब समेत देशभर के 11 राज्यों में ना केवल तूफान लोगों की मुसीबत बढ़ाएगा बल्कि बारिश भी होगी. 

इन 11 राज्यों में होगी बारिश : हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और केरल. 

उत्तर भारत में कहां-कहां होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में मिलाजुला मौसम रहेगा.  पूर्वी यूपी में सोमवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में लू वाली हवा मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. बिहार की बात करें तो सोमवार (13 अप्रैल) को कई जिलों में बारिश से राहत जरूर मिलेगी वहीं, गर्मी का रौद्र रूप भी देखने को मिलेगा. बिहार के मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, चंपारण, पटना, पश्चिमी चंपारण, गया, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, सारण, भोजपुर, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, अररिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और लखीसराय गर्मी में इजाफा होगा और तेज धूप लोगों को परेशान करेगी. जम्मू-कश्मीर में 13 अप्रैल को आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट  मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में बारिश होगी. पंजाब में 13 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

कहां बढ़ेगी गर्मी

सौराष्ट्र और कच्छ में 13 अप्रैल को हीटवेव की स्थिति बन सकती है. ओडिशा में 14 से 16 अप्रैल तक गर्मी से लोगों को दिक्कत होगी. वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 से 18 अप्रैल और मराठवाड़ा में 16 अप्रैल को लू चलने की संभावना IMD की ओर से जताई गई है. 

कहां उमस करेंगी परेशान

मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तटीय कर्नाटक जैसे कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. लोगों को अधिक पानी पीने और मौसम के मिजाज को देखते हुए यात्रा करने की चेतावनी दी है. 

दक्षिण भारत में कहां-कहां होगी बारिश

दक्षिण भारत में 13, 14, 15 और 16 अप्रैल के दौरान मौसम अस्थिर रहेगा. इसके मतलब प्री-मॉनसून के एक्टिव होंने से बारिश होगी. केरल और माहे में  13 अप्रैल को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है, वहीं कर्नाटक के तटीय और आंतरिक हिस्सों में 13, 14, 15 और 16 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. लोगों के लिए चेतावनी भी जारी की गई है. 

पूर्वी भारत में कैसा रहेगा मौसम

ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 13 और 14 अप्रैल को लू में इजाफा होगा. या फिर गर्म हवाएं टेंशन बढ़ाएंगीं. कुछ इलाकों में बिजली और बादल गरजने का भी अलर्ट है.  

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

पूर्वोत्तर भारत में 13 से 18 अप्रैल के बीच मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में 13 से 16 अप्रैल तक बिजली गिरने की आशंका है, जबकि 14, 15 और 18 अप्रैल को वहां भारी बारिश की संभावना है. वहीं, असम और मेघालय में 13, 14 और 15 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 और 14 अप्रैल को कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today 13 April: पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल! अभी भरवाएं टंकी या करें सही मौके का इंतजार?

Petrol Diesel Price Today: भारत की तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां‌ (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन…

Last Updated: April 13, 2026 06:03:03 IST

UP Petrol Diesel Price 13 April: पेट्रोल-डीजल के नए दामों ने बढ़ाई टेंशन! यूपी में राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 13, 2026 06:02:09 IST

Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR के 4 करोड़ लोगों पर आसमान से बरसेगी ‘आफत’, हवाएं बढ़ाएंगी ‘खौफ’

Delhi Weather Today 13 April 2026 : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के चलते लोगों की…

Last Updated: April 13, 2026 05:33:55 IST

CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट कब आएगा? छात्रों में बढ़ा इंतज़ार, देखें यहां लेटेस्ट अपडेट्स

CBSE Board 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट जल्द जारी किया जा सकता…

Last Updated: April 13, 2026 05:26:01 IST

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा एक्सीडेंट! नोएडा से बिहार जा रही बस पलटी; 20 लोग घायल

Double Decker Bus Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ़्तार के ख़तरे देखने को मिले, जहां…

Last Updated: April 12, 2026 23:21:07 IST

हुलिए पर मत जाना, दिमाग हिला देगा ये ‘देसी मास्टर’, साधारण सा दिखने वाला भाई चला रहा है डिजिटल पाठशाला, देखें वीडियो!

सोशल मीडिया पर 'प्रैक्टिकल नॉलेज लाइव' नाम का कंटेंट इन दिनों चर्चा का विषय बना…

Last Updated: April 12, 2026 23:20:45 IST