<
Categories: देश

Aaj ka mausam: विदाई की बेला पर मॉनसून कई राज्यों में बरपाएगा कहर, होगी तूफानी बारिश, IMD ने जारी कर दी चेतावनी

Aaj ka mausam kaisa rahega 17september 2025: विदाई के साथ ही मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कहर बरपा रहा है. भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी है.

17 september 2025 ka mausam kaisa rahega: मॉनसून 2025 (Monsoon 2025) विदाई के साथ तबाही भी ला रहा है. पर्वतीय राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश ने एक बार फिर कहर बरपाया. इसके चलते यानी इन दोनों राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. उत्तराखंड के देहरादून में स्थित सहस्रधारा इलाके में सोमवार-मंगलवार रात्रि को बादल फटने से कारलीगाढ़ नदी में बाढ़ आ गई. उत्तराखंड में बारिश के बाद तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि आधिकारिक रूप से यह संख्या 2 ही बताई गई है. बादल फटनेस इलाके के आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चपेट में आया अहम पुल भी भरभराकर ढह गया. इसके अलावा दुकानें और होटल भी तबाह हो गए. हिमाचल में भी  बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है. कुछ राज्यों में मॉनसून की सक्रियता और विदाई के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) ने बुधवार (17 सितंबर, 2025) को पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के अलावा उपहिमालयी क्षेत्र में आने वाले पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 2 दिनों के दौरान भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी झमाझम बारिश हो सकती है, क्योंकि यहां पर मॉनसून दोबारा एक्टिव हुआ है. मॉनसून 2025 को लेकर IMD की ओर से ताजा अपडेट यह है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 2025  (Southwest Monsoon 2025) राजस्थान के कुछ और हिस्सों, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से आज वापस चला गया है. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर के आसमान में मंगलवार सुबह से आंशिक तौर पर बादल छाए रहे. इसके बाद कुछ जगहों पर बारिश भी हुई, इसके बाद जलभराव की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. एनसीआर के कुछ शहरों में भी कुछ ऐसे ही हालात बने. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 17, 18 और 19 सितंबर के दौरान दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रेवाड़ी, पलवल, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़) में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान बारिश होने के आसार नहीं है.   इन तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है.

यूपी में बारिश से मचेगी ‘तबाही’

एक ओर जहां कई राज्यों से मॉनसून विदा हो रहा है तो उत्तर प्रदेश और बिहार में यह अभी एक्टिव है. ऐसे में यूपी में आगामी कुछ दिनों के दौरान कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में बारिश के मद्देनजर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब यह है कि कुछ इलाकों में आफत की बरसात हो सकती है. अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी यूपी में भीषण बारिश होगी, लेकिन बाद में मॉनसून का असर कम होगा और बारिश थम जाएगी. पूर्वी यूपी की बात करें तो  बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर के अलावा तापगढ़, जौनपुर, आजमगढ़, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच में मध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश हो सकती है. वहीं, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत,  सहारनपुर और शाहजहांपुर में भी बारिश आफत बन सकती है. 

बिहार में कैसा रहेगा मौसम

मॉनसून के एक्टिव होने से बिहार में भी मौसम ने करवट ली है. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है. तेज बारिश को देखते हुए उत्तर बिहार के 9 जिलों (शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण,सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया) के लिए IMD की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश का सिलसिला अगले 2-3 दिन तक जारी रहेगा. इसके बाद यानी 20 अगस्त के बाद से मॉनसून बिहार में एक बार फिर एक्टिव हो सकता है, इससे तेज बारिश हो सकती है. 

J&K-उत्तराखंड और हिमाचल में क्या होगी तेज बारिश

उत्तराखंड भारी बारिश ने लोगों के लिए आफत ला दी है. कई जगहों  पर सड़कें, मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई.  कुछ स्थानों पर भूस्खलन भी हुआ। देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से कारलीगाढ़ नदी में बाढ़ आ गई और इस कारण आसपास के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है. इस बीच IMD ने उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है. इसके साथ ही लोगों के लिए अलर्ट भी जारी किया है. पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मंगलवार की रातभर हुई भारी बारिश के चलते  परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. राजधानी शिमला में भूस्खलन ने लोगों की मुसीबत बड़ा दी है. इस बीच IMD ने आगामी 2 दिनों के दौरान भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की घटना हो सकती है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST