<
Categories: देश

Aaj ka Mausam 26 August: गुरुग्राम से दिल्ली तक हर तरफ होगा पानी ही पानी,जानें आज पहाड़ों का क्या है हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update 26 August 2026: देश भर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मेट्रो सिटी में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. तो चलिए जानते हैं कि आज 26 अगस्त 2026 को देश भर में मौसम कैसा रहने वाला है.

Weather Update 26 August 2026: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लोग बारिश से परेशान हैंं. मौसम विभाग (IMD) ने आज (26 अगस्त) को उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे यूपी, बिहार समते  देश के 19 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक इस दौरान इन राज्यों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात देखने को मिल सकता है. वहीं पहाड़ी राज्यों में धूमने जाने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं कि आज देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा. 

देश की राजधानी में आज कैसा रहेगा मैसम?( Delhi Weather Update 26 August 2026)

देश की राजधानी यानी दिल्ली में आज 26 अगस्त को मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान हवा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जा सकती है.

यूपी में आज मौसम कैसा रहेगा मैसम? ( UP Weather Update 26 August 2026)

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी है. जैसे कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम (Bihar Weather Update  26 August 2026)

बिहार में आज 26 अगस्त को बारिश और आंधी का दोनों ही तबाही मचा सकती है. बिहार के जिलों मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में तेज बारशि और आंधी की चेतावनी है. इस दौरान राज्य में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं राज्य की राजधानी पटना के तापमान कि बात करें तो यहां आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

राजस्थान में आज मौसम कैसा रहेगा? ( Rajasthan Weather Update 26 August 2026)

राजस्थान के सीकर, दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चलेंगी. जयपुर में 26 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 33 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

मध्य प्रदेश में आज मौसम कैसा रहेगा? (MP Weather Update 2026)

मध्य प्रदेश के छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल में बारिश और आंधी की चेतावनी है. वहीं, भोपाल में 26 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 28 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा.

आज पहाड़ो पर कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज का मौसम ( Uttarakhand Weather Update 26 August 2026)

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी-तूफ़ान की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं, देहरादून में आज, 26 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 29 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की उम्मीद है.

हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? ( Himachal Weather Update 26 August 2026)

हिमाचल प्रदेश के चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश और आंधी-तूफ़ान की पूरी संभावना है. इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है. वहीं, मनाली में आज, 26 अगस्त को मैक्सिमम टेम्परेचर 17 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की उम्मीद है.

जम्मू और कश्मीर ( Jammu and Kashmir Weather Update 26 August 2026)

जम्मू और कश्मीर के उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी के लिए येलो रेन अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है. श्रीनगर में आज मैक्सिमम टेम्परेचर 32 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम टेम्परेचर 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST