<
Categories: देश

Weather Update: ठंड की आहट से कांप उठा दिल्ली-NCR, पहाड़ों में बर्फबारी से ठिठुरे लोग

Aaj Ka Mausam: भारत में उत्तर भारत समेत दक्षिण में भी मौसम बदलने लगा है, ऐसे में जानें कि आपके शहर का क्या है हाल.

Weather Forecast: भारत के कई हिस्सों में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है. एक ओर जहां दक्षिण भारत में बारिश और बादलों का दौर बना हुआ है, वहीं उत्तर और मध्य भारत में धीरे-धीरे ठंडक बढ़ने लगी है/ भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में आने वाले दिनों में तापमान और वर्षा दोनों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिलेंगे.

दक्षिण भारत में बारिश का नया दौर

बंगाल की खाड़ी के पूर्वोत्तर हिस्से पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर हो गया है, लेकिन इससे जुड़ा चक्रवाती सर्कुलेशन अभी भी उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर सक्रिय है. इसी के प्रभाव से उत्तर केरल तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है, जो तमिलनाडु और कर्नाटक के आसपास के क्षेत्रों से होकर गुजर रही है.

मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु में 8 नवंबर तक अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी दर्ज की जा सकती है। केरल में 8 से 10 नवंबर तक यही स्थिति बनी रहेगी। वहीं, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 7 नवंबर को छिटपुट बारिश और गरज की गतिविधियां देखी जा सकती हैं. गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी बिजली चमकने और हल्की बारिश के आसार हैं.

उत्तर और मध्य भारत में गिरता तापमान

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 5-6 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण मौसम में सर्दी का अहसास बढ़ेगा.

  • पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट संभावित है, जिसके बाद तापमान 4-5 दिनों तक स्थिर रहेगा.
  • मध्य भारत में अगले 48 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जाएगी, फिर मौसम 3-4 दिनों तक स्थिर रहेगा.
  • पूर्वी भारत में पहले 24 घंटे तापमान सामान्य रहेगा, इसके बाद अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है.
  • पश्चिम भारत और गुजरात में भी 3-5 दिनों के भीतर 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है.

इस तापमान गिरावट के साथ उत्तरी और मध्य भारत में सर्द हवाएं चलने लगेंगी, जिससे सर्दी का एहसास और गहराएगा.

हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का असर तेज

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है. केलोंग में तापमान शून्य से 3.2°C नीचे,
कुकुमसेरी में शून्य से 2.1°C और कल्पा में शून्य से 0.2°C नीचे दर्ज किया गया. किन्नौर के कल्पा क्षेत्र में बर्फबारी हुई है, जबकि सुंदरनगर में घना कोहरा और बिलासपुर में हल्का कोहरा छाया रहा.
रिकांग पिओ, ताबो, सेओबाग और कुकुमसेरी में 35 से 39 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ेगी तथा अगले सात दिनों तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST