होम / Weather Update: ठंड ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम 

Weather Update: ठंड ने तोड़ा 11 साल का रिकॉर्ड, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम 

Reepu kumari • LAST UPDATED : January 5, 2024, 7:43 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: नए साल की शुरुआत हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ हुई है। 4 जनवरी 2024 सोमवार सुबह करीब 6 बजे पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा से लेकर दक्षिणी उत्तराखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी इलाके घने कोहरे की चपेट रहा। यहां कल उत्तर-पश्चिम दिशाओं से बर्फीली हवाएं ऐसी चली लोग ठंड ने दिनभर ठिठुरते नजर आए। आपकी ठंड औऱ बढ़ जाएगी ये जानकर कि कल के ठंड ने करीब 11 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पहले से ही शून्य से नीचे चल रहा पारा और गिर गया है। पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भी पारा शून्य से 10 डिग्री नीचे चला गया है। आसार हैं कि आने वाले दिनों में हवाओं के रुख बदल सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आने वाले आठ जनवरी से हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश के बाद तापमान में कुछ सुधार देख पाएंगे।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 

आज यानि 5 जनवरी की बात करें तो आईएमडी ने कहा कि शुक्रवार को हवाओं का रुख बदलकर पूर्व व उत्तर-पूर्व होने के आसार है। हवाओं की दिशा में बदलाव तापमान में बढ़त कर सकती है। आज सुबह मध्यम कोहरा रहेगा। दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं। कुछ जगहों पर कोल्ड डे से सीवियर कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे। आज अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इस बार पूरे सप्ताह सुबह के समय धुंध छाए रह सकते है।

वहीं, अगले तीन दिनों तक उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। जनवरी से मार्च के दौरान, देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक मौसमी वर्षा होने की उम्मीद है, लेकिन सुदूर दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्र, सुदूर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

यूपी में शीत लहर और घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शीत लहर और घना कोहरा जारी है।

 

जैसे ही दिल्ली में तापमान गिर रहा है, लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव के पास बैठे नजर आ रहे हैं।

 

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती ठंड के बीच बेघर लोग रैन बसेरा घरों में शरण ले रहे हैं।

 

दिल्ली में तापमान 9 डिग्री के करीब

  • आईएमडी की मानें तो अगले सात दिनों के लिए राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। ॉगुरुवार को यह 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान हालांकि 15.6 डिग्री सेल्सियस;
  • वहीं पुणे में 16.6 डिग्री सेल्सियस,
  • अहमदाबाद में 15.6 डिग्री सेल्सियस,
  • कोलकाता में 15.8 डिग्री सेल्सियस,
  • हैदराबाद में 19.5 डिग्री सेल्सियस,
  • चेन्नई में 24.5 डिग्री सेल्सियस,
  • बेंगलुरु में 19.6 डिग्री सेल्सियस और मुंबई में 20.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के फ़िरोज़शाह रोड और लोधी रोड में शीतलहर और घना कोहरा जारी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड से बचने के लिए लोधी रोड शेल्टर होम बेघर लोग रैन बसेरा में रह रहे हैं।

 

कश्मीर में पारा माइनस जीरो

सबसे बुरा हाल जम्मू-कश्मीर का है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण केंद्र शासित प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। ऐतिहासिक डल झील समेत श्रीनगर के लगभग सभी जल स्रोत जम गए हैं। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से 5।2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। रात में लगभग सभी जगह तापमान शून्य से 5।4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हालांकि, ठंड और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए दूसरे राज्यों से आए पर्यटकों के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने मौसम के बदलते मिजाज का भरपूर लुत्फ उठाया। मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते न्यूनतम तापमान माइनस 1 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

6 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम 

यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है कि हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और में मौसम साफ रहने का अनुमान है। लाहौल-स्पीति। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों के लोगों से सुबह और शाम सावधानी के साथ घरों से निकलने की अपील की है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे रह सकता है।

4 जनवरी को दर्ज की गई दृश्यता

(भारतीय समयानुसार प्रातः 0530 बजे, मीटर में):

  • उत्तर प्रदेश: बरेली-25,
  • लखनऊ-25,
  • बहराईच-25,
  • प्रयागराज-50,
  • वाराणसी-50,
  • गोरखपुर-200,
  • सुल्तानपुर-200;
  • हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली: चंडीगढ़-25,
  • सफदरजंग-500,
  • पालम-700;
  • राजस्थान: बीकानेर-25,
  • जैसलमेर-50,
  • कोटा-50,
  • जयपुर-50,
  • अजमेर-200;
  • बिहार: गया-25,
  • पूर्णिया-25,
  • पटना-200;
  • मध्य प्रदेश: सागर-50,
  • भोपाल-200,
  • सतना-200; त्रिपुरा:
  • अगरतला-50;
  • जम्मू-200

26 जनवरी पास है। ऐसे में कड़ाके के ठंड के बीच दिल्ली में गणतंंत्र दिवस को लेकर कर्तव्य पथ पर परेड की रिहर्सल करते हुए जवान नजर आए।

 Also Read:-

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

रोजाना चैन और सुकून की नींद लेने के लिए, रात में सोने से पहले इन फूड्स और ड्रिंक्स का करें सेवन -Indianews
PM Modi in Ayodhya: राम की नगरी अयोध्या में पीएम मोदी के रोड शो का चुनावों पर कितना होगा असर, जानें जनता की राय- Indianews
रात में साने से पहले इन 4 चीजों को चेहरे पर लगाने से बढ़ेगा निखार, मिलेंगे ढेरो फायदे -Indianews
Farhan Akhtar ने Agni का पहला पोस्टर किया जारी, आग की लपटों से लड़ते दिखे प्रतीक गांधी -Indianews
Tawaifs Role in Indian History: भारत के स्वतंत्रता की गुमनाम कहानी, फ्रिडम फाइटर की लिस्ट में ये भी शामिल-Indianews
Green Thai Chicken Curry: लंच में ट्राई करें शानदार ग्रीन थाई चिकन करी, बनाने में है बेहद आसान -Indianews
America: अमेरिकी कॉलेज के छात्रों ने फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों पर किया अपमानजनक टिप्पणी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल-Indianews
ADVERTISEMENT