<
Categories: देश

Aaj ka mausam: घर से निकलने से पहले जान लें IMD का लेटेस्ट अलर्ट, मॉनसून 2025 की वापसी ने लोगों को ‘डराया’

Aaj ka mausam weather update 19 September 2025:  ताजा पश्चिमी विक्षोभ ((Western Disturbance) ) के सक्रिय होने से कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदलेगा. इसके चलते कई राज्यों में बारिश होगी.

Aaj ka mausam Weather Forecast Friday 19 September 2025: दक्षिण पश्चिम मॉनसून 2025 (Southwest Monsoon 2025) की हो रही विदाई के साथ-साथ धीरे-धीरे दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई राज्यों में सुबह और शाम मौसम में नरमी देखने को मिल रही है. उमस और गर्मी का असर भी कुछ कम हुआ है. इस बीच मॉनसून 2025 कुछ राज्यों में सक्रिय है, जिसके चलते बारिश का सिलसिला करीब एक पखवाड़े तक जारी रहेगा, लेकिन इसका असर उतना नहीं होगा, जितना फिलहाल है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी कुछ दिनों के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) होगा, जिसके चलते एक पखवाड़े के दौरान यानी नवरात्र के बाद भी उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इस दौरान हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट है. इस तरह हो रही बारिश से न केवल उमस से राहत मिलेगी, बल्कि गर्मी भी कम होगी. 

किन-किन जगहों/शहरों में होगी बारिश?  (Rain Alert indian states)

IMD के मुताबिक, मॉनसून कमजोर पड़ा है, लेकिन वह सक्रिय है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के साथ-साथ राजस्थान के कुछ ही इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के भी चलने का अलर्ट है. यह सिलसिला यानी बारिश का दौरान इन राज्यों में अगले 2 दिन के दौरान जारी रहेगा. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हुआ है, इसके चलते कर्नाटक, झारखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और गुजरात में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार, यूपी बारिश जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के साथ भूस्खलन का भी अलर्ट है. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अलर्ट है.  वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर सकती है. 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल (Delhi-NCR rain alert)

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल मौसम का मिजाज नर्म है. इसके चलते गर्मी और उमस से राहत है. IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, 19 और 20 सितंबर को दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर (गाजियाबाद, नोएडा के अलावा सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़) हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में 19 और 20 सितंबर को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.  पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) 100 से थोड़ा ऊपर है जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. बारिश थमते ही इसमें इजाफा हो सकता है. 

यूपी-बिहार में बदला मौसम का मिजाज (Weather changes in UP-Bihar)

बिहार में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग राजधानी पटना के अलावा मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, भभुआ और लखीसराय में तेजा बारिश होने का अलर्ट है. बारिश 21 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है. उधर,  उत्तर प्रदेश में मॉनसून के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. IMD के मुताबिक, 19 और 20 सितंबर को मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा यानी बारिश होती रहेगी.   लखनऊ मौसम केंद्र (Lucknow Meteorological Centre) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक,  जालौन और फतेहपुर के अलावा बुंदेलखंड के झांसी, चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर में शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को हल्की बारिश होगी.  दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में तेज बारिश हो सकती है. वहीं,  प्रयागराज, मऊ, बलिया, फुरसतगंज और वाराणसी में मूसलाधार बारिश की संभावना है. इसके अलावा कानपुर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, आगरा,  बरेली, पीलीभीत, बहराइच, संत कबीर नगर, गोरखपुर और देवरिया में जोरदार बारिश हो सकती है. 

J&K, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में होगी बारिश (Rain in Himachal uttarakhand and jammu kashmir)

पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. चमोली के नंदानगर में बादल फटने से 10 लोग लापता हो गए. बारिश के बाद भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद हो गए. मौसम विभाग ने 19 सितंबर को भी राजधानी देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेष, देवप्रयाग, मसूरी, शिवपुरी, चमोली, पौड़ी, टिहरी गढ़वाल में  23 सितंबर तक लगातार बारिश होगी. वहीं, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो राजधानी शिमला, सोलन कुल्लू, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर में तेज बारिश हो सकती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST