होम / मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना, आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने की संभावना, आज इन राज्यों में बारिश के आसार

Vir Singh • LAST UPDATED : June 2, 2022, 9:30 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली, (Weather Update) : मौसम विभाग के अनुसार आज देश के पूर्वोत्तर व दक्षिण राज्यों और तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी के साथ मानसून के उत्तर भारत की ओर बढ़ने का अनुमान है। कई राज्यों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

इन राज्यों में हल्की से मध्यय व भारी बारिश का अलर्ट

स्काईमेट वेदर का कहना है कि केरल के कुछ इलाकों के अलावा आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी इलाकों, लक्षद्वीप, असम, अरुणाचल, मेघायल, दक्षिण तटीय कर्नाटक, मणिपुर और नागालैंड में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश व कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

सिक्किम मेें एक या दो जगह हल्की से मध्यम बारिश व भारी बारिश की संभावना है। तमिलनाडु के कुछ इलाकों के अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा व मराठवाड़ा, कोंकण, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, जम्मू कश्मीर व गंगीय पश्चिम बंगाल कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो होने के आसार हैं।

बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 14 जिलों में बारिश के साथ आंधी का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। प्रदेश मौसम विभाग ने आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों प्रदेश के उत्तरी भागों के ज्यादा इलाको में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है।

यूपी, उत्तराखंड व हिमाचल में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तराखंड में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। धूप होने सक तापमान में बढ़ेगा। राज्य में कुछ दिन मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं मैदानी इलाकों में तापमान में बढ़ सकता है।

पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने व कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। देहरादून में 5 दिन तक आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। गुजरात के अहमदाबाद में का अधिकतर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें : Weather Update: IMD ने दी खुशखबरी, उत्‍तराखंड समेत इन राज्‍यों में होगी बारिश

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us:-  Twitter Facebook

 

Tags:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

China : स्कूल टीचर ने जबरन कराई एक्सरसाइज, चीनी छात्रा की हार्ट अटैक से हुई मौत- Indianews
China Knife Attack: दक्षिण चीन के अस्पताल में 10 लोगों की चाकू से हमले में मौत, संदिग्ध गिरफ्तार -India News
Stormy Daniels: स्टॉर्मी डेनियल्स ने लिया हश मनी ट्रायल में स्टैंड, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर बड़ा खुलासा -India News
Mohini Ekadashi 2024 : इस दिन रखा जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त- Indianews
Vastu Upay for home : छत पर पड़ा कूड़ा बन सकता है दुर्भाग्य का कारण, वास्तु की इन बातों का जरूर रखें ध्यान- Indianews
DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 रन से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार -India News
Police Bharti 2024 : पुलिस SI, कांस्टेबल और फायरमैन की निकली बंपर भर्ती, नौवीं पास के लिए भी मौका- Indianews
ADVERTISEMENT