होम / Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, IMD की ताजा रिपोर्ट

Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड, IMD की ताजा रिपोर्ट

Reepu kumari • LAST UPDATED : December 18, 2023, 7:13 am IST

India News (इंडिया न्यूज), Weather Update: पहाड़ी राज्यों से मैदानी राज्यों तक सर्दियां अपना कहर बरपा रही है। कश्मीर से औली तक बर्फ की चादर बिछी हुई है। राजधानी दिल्ली में भी सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से दिल्ली में पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया है। वहीं, यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान में सर्दियां बढ़ने लगी। वहीं, राजस्थान में 23-24 दिसंबर को मौसम के करवट लेने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने यहां बारिश की संभावना जताई है। बात करें आज के मौसम की तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है।

कश्मीर घाटी में सर्दी की मार

बता दें कि कश्मीर घाटी में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। बर्फबारी की वजह से नदियां और झरने भी जमने लगे हैं। हालांकि कई पहाड़ी इलाकों में फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है, वहां ताजा बर्फबारी के बाद नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है। ठंड के कारण गुलमर्ग में नदी-नाले जम गए हैं। पहाड़ों से गिरने वाले झरने का पानी भी जमकर बर्फ बन गया।

आएगी तापमान में कमी

(Weather Update)

आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई गिरावट की उम्मीद नहीं है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। नई दिल्ली में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Also Read:-

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT