<
Categories: देश

Weather Update 16 December: ठंड-कोहरे के बीच किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी? जान लें देश के 11 शहरों में क्यों बढ़ा संकट

Weather Update 16 December 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और ठंड हावी हुए हैं, जबकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रभावी रहेगा.

Weather Update 16 December 2025: पहाड़ों पर जारी बर्फभारी और एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पूरे उत्तर भारत के मौसम का मिजाज बदल गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में जमकर बर्फबारी होनी की संभावना है. वहीं, उत्तर भारत में भीषण शीत लहर और घने कोहरे के बीच एक बार लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है. भीषण ठंड के साथ शीतलहर और कोहरा भी लोगों की टेंशन बढ़ाने वाला है. IMD की ओर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अधिकांश शहरों/राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिकों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घने कोहरे के दौरान वाहनों की रफ्तार कम करें और अधिक सावधानी से वाहन चलाएं.

कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत के अहम राज्य तमिलनाडु के आसपास के निचले इलाकों में क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है. इसके प्रभाव से दक्षिण के राज्यों में इसका असर दिख सकता है. अगले दो दिनों के दौरान 4 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट है. तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. 

देश के 10 से अधिक शहरों में कोहरे करेगा परेशान

घना कोहरा दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों को अपनी गिरफ्ट में ले चुका है. कोहरे और ठंड ने लोगों को दोहरी टेंशन दे दी है. IMD ने यूपी की राजधानी लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, आगरा और वाराणसी में घने कोहरे की चेतावनी दी है. इससे विजिबिलिटी बहुत कम रहेगी. इसी तरह यूपी से सटे बिहार की राजधानी पटना के अलावा भागलपुर, दरभंगा में घने कोहरे की चेतावनी जारी है. उधर, पर्वतीय राज्य हिमाचल की राजधानी शिमला और उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, नैनीताल और चमोली में मंगलवार (16 दिसंबर, 2025) को घना कोहरा छाया रहेगा.

कहां-कहां पड़ेगी भीषण ठंड?

एक ओर जहां छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, बिहार, असम और गंगा के पश्चिमी बंगाल के कुछ हिस्सों में भी रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर जारी बर्फबारी ने कई राज्यों में ठंड बढ़ा दी है. हैरत की बात यह है कि 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और गुजरात के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है.

पश्चिमी विक्षोभ को होगी एंट्री

17 दिसंबर 2025 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एंट्री कर सकता है. इसके असर से लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में 18 से 21 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है. उधर, ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कोहरे का असर अब तेज़ी से देखने को मिलने लगा है. बिहार की बात करें तो अगले 72 घंटों तक ठंड का प्रभाव जारी रहेगा. सुबह और रात के समय ठंड अधिक महसूस हो सकती है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह भी कोहरे ने लोगों को परेशान किया. मंगलवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. उधर, दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है. वायु प्रदूषण की समस्या बरकरार रहेगी. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

बड़े दिलवाले सलमान खान! हार्ट ट्रांसप्लांट से पहले फैन का बने सहारा, फोन पर दो घंटे की बात

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपने सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में एक…

Last Updated: April 4, 2026 19:42:57 IST

समीर रिजवी का बल्ला उगल रहा आग, 70 के बाद 90 रनों की पारी खेली; लगातार 2 मैचों में जीता POTM अवार्ड

Sameer Rizvi: इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज समीर रिजवी का शानदार प्रदर्शन…

Last Updated: April 4, 2026 19:41:31 IST

Ayodhya Manuscript Discovery: अयोध्या में अनोखी प्राचीन धरोहर! 200 साल पुरानी पांडुलिपी में मिली रामायण

Ancient Devanagari script in Ayodhya: अंतर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय के निदेशक संजीव कुमार सिंह ने…

Last Updated: April 4, 2026 19:36:22 IST

न करें जल्दबाजी… पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार की अपील, बढ़ती चर्चाओं पर न दें ध्यान

होर्मुज टेंशन के बीच पेट्रोल, डीजल और गैस की किल्लत की खबरें लोगों के बीच…

Last Updated: April 4, 2026 19:08:35 IST

राबड़ी देवी से लेकर शांभवी चौधरी तक…बिहार की इन 5 महिलाओं के नाम दर्ज है अनोखा रिकॉर्ड

Bihar Five Women Records: बिहार की धरती से महिला और पुरुषों ने ऐसे-ऐसे कीर्तिमान स्थापित…

Last Updated: April 4, 2026 18:53:38 IST

दूसरों को देखकर खुद को उबासी क्यों आने लगती है? थकान या बोरियत नहीं, समझें इसके पीछे का मैकेनिज्म

contagious yawning: अक्सर आपने देखा होगा कि, जब भी हम दूसरों को उबासी लेते देखते…

Last Updated: April 4, 2026 18:42:32 IST