<
Categories: देश

Weather Update: देश के किन 5 राज्यों में होगी तेज बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट; बताया किन लोगों को है खतरा

Weather Update 17 December 2025: भीषण ठंड के साथ-साथ कोहरे ने उत्तर भारत के राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. कोहरे के चलते सड़क हादसे भी हो रहे हैं.

Weather Update 17 December 2025: पहाड़ों पर जारी बर्फबारी के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में ठंड के साथ कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के साथ पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड पड़ रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर की ओर से कड़ाके की ठंड के लिए फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के बाद भीषण ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी. बुधवार को भी उत्तर भारत के कई शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिल्ली में प्रदूषण, ठंड और कोहरे का स्तर अभी और बढ़ेगा. इसी तरह यूपी और बिहार में भी ठंड में इजाफा होगा.

कहां-कहां होगी बारिश?

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान में बुधवार (17 दिसंबर2025) को जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और अंडमान-निकोबार में मध्यम स्तर से लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. भारी बारिश के चलते मछुआरों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है. कहा गया है कि मछुआरे समुद्र के किनारे जाने दौरान सतर्क रहें, क्योंकि भारी बारिश के चलते उन्हें दिक्कत आ सकती है.

देश के 18 शहरों में कोहरे का अलर्ट

ठंड के साथ उत्तर भारत के अधिकतर राज्य कोहरे की भी चपेट में हैं. दिल्ली, यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. बुधवार को भी कोहरे के चलते लोगों को दिक्कत आई. इन राज्यों की राजधानी समेत 18 शहरों में कोहरे के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है.

कैसा रहेगा दिल्ली में मौसमय़न

देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी कोहरे और ठंड के साथ कोहरे ने भी अटैक कर दिया है. बुधवार सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे ठंड में इजाफा देखने को मिला. वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान की बात करें तो 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वायु प्रदूषण की स्थिति की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में गंभीर है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए मद्देनजर चिंताजनक भी.

कहां-कहां बढ़ेगी ठंड

बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में ठंड का अधिक देखने को मिलेगा. गुजरात, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी ठंड में इजाफा होगा. बिहार, यूपी में शीतलहर का अलर्ट है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST

न्यायिक सेवा से शिक्षा जगत तक: मिमांशा महेश अग्रवाल को विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में न्याय, कानूनी जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में…

Last Updated: October 24, 2026 19:52:17 IST

Bihar Politics: अनंत सिंह पर JDU का बड़ा फैसला, 6 साल के लिए पार्टी से निकाला; विधायकी पर भी संकट

Anant Singh: जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह के खिलाफ एक्शन…

Last Updated: October 24, 2026 19:18:41 IST

Noida Fire: नोएडा सेक्टर-125 में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, चपेट में आईं 5 दुकानें, 1 की मौत

Noida Fire: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 125 में 24 अक्टूबर 2026 को आग लग…

Last Updated: October 24, 2026 18:57:21 IST