Bengal Assembly Elections:पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को सभी 5 राज्यों के साथ ही होगी.
बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान
Bengal Assembly Elections Date : असम, पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों की चुनाव तारीखों का ऐलान आज हुआ है. चुनाव आयोग ने आज शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान किया बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे. पहले चरण में राज्य के 152 विधानसभा सीटों में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. वोटों की गिनती 4 मई को सभी 5 राज्यों के साथ ही होगी. मालूम हो कि बंगाल में विधानसभा की कुल सीटें 294 हैं.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि कुछ दिनों पहले चुनाव अधिकारियों ने सभी राज्यों का दौरा किया. सभी राज्यों के राजनीतिक दलों के साथ-साथ, डीएम, एसपी और अन्य नोडल अधिकारियों के साथ चर्चा की है.

CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राज्यों के दौरे के दौरान, कमीशन ने सभी पॉलिटिकल पार्टियों, राज्य के अधिकारियों और CEO से मुलाकात की. पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में चुनाव का जश्न चल रहा है. चीफ इलेक्शन कमिश्नर के मुताबिक, इस चुनाव में 174 मिलियन वोटर वोट डालेंगे. इलेक्शन कमीशन हर वोटर का स्वागत करने के लिए तैयार है. मैं सभी वोटरों से आग्रह करता हूं कि वे चुनाव में हिस्सा लें और गर्व के साथ वोट डालें.
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन सभी 5 राज्यों के चुनाव में कुल 25 लाख चुनाव कर्मी और अधिकारी लगेंगे. इसमें 15 लाख पोलिंग अधिकारी होंगे. 8.5 लाख सुरक्षा कर्मी होंगे.
चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले, CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इन पांचों राज्यों में से हर एक में 2.19 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. सभी पोलिंग स्टेशनों से वेबकास्टिंग की जाएगी.पांचों राज्यों में कुल 824 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…
Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…