West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम और दूसरे चरण में बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को 142 सीटों पर मतदान होगा. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस बीच चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सोमवार (27 अप्रैल, 2026) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब भारतीय जनता पार्टी के शपथ ग्रहण समारोह में ही पश्चिम बंगाल वापस लौटूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए देश की जनता ही परिवार है. ऐसे में अपना घर छोड़ने के बाद से अब तक मैं आपके साथ ही रहा हूं.
भाजपा सरकार की शपथ में ही लौटूंगा बंगाल
पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते पीएम मोदी ने कहा कि अब वो यहां पर 4 मई के बाद ही लौटेंगे जब भाजपा की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा. पीएम मोदी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बैरकपुर में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के साथ पुराने रिश्ते रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी निजी जिंदगी और आध्यात्मिक यात्रा में बंगाल का अहम योगदान है. पीएम ने कहा कि उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा में यह उनके लिए शक्ति का बड़ा केंद्र रहा है.
जनसभा के दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल के इस चुनाव में यह उनकी आखिरी रैली है. वह बंगाल में जहां भी और जब भी गए हैं तो लोगों का मूड देखा है. वह इस भरोसे के साथ लौट रहे हैं कि अब 4 मई के बाद ही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में ही बंगाल लौटेंगे.
भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया
उन्होंने बैरकपुर की अपनी रैली को आखिरी जनसभा में बताते हुए कहा कि अब तो वो शपथ समारोह में ही आएंगे. इस तरह उन्होंने में भाजपा सरकार बनने का भरोसा जताया है. वहीं, भाजपा कैंडिडेट कौस्तव बागची के लिए रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब मैं आप लोगों से 4 मई के बाद होने वाले भाजपा सरकार के शपथग्रहण समारोह में ही आप लोगों से मिलूंगा.