<
Categories: देश

West Bengal Elections 2026: पीएम मोदी का हुगली नदी में नौका विहार, तस्वीरों ने मोहा प्रशंसकों का मन

West Bengal Elections 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार सुबह कोलकाता में हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया. इसकी तस्वीरें भी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के अंतर्गत गुरुवार (23 अप्रैल, 2026) को राज्य की 152 सीटों पर मतदान हुआ. पहले चरण के मतदान में लोगों का खूब जोश देखने को मिला. इस चुनाव में 93 प्रतिशत वोटिंग हुई. बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव प्रचार की कड़ी में रैली को भी संबोधित किया. इसके अगले दिन यानी शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को पीएम मोदी हुगली नदी में नाव की सवारी करते नजर आए. इस दौरान की तस्वीरें पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की हैं. 

नाव पर की सवारी

शुक्रवार को पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के बीच पीएम ने राज्य की चर्चित हुगली नदी में नाव की सवारी करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने नाविकों से भी मुलाकात की. 

नदी को बताया बंगाल की आत्मा

पीएम मोदी ने हुगली नदी में ना केल नाव की सवारी करते हुए अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं बल्कि उन्होंने गंगा नदी को पश्चिम बंगाल की आत्मा भी बताया. 

गंगा नदी के प्रति जताया आभार

इस दौरान पीएम ने गंगा नदी के पवित्र जल की शाश्वत भावना को भी व्यक्त किया. शुक्रवार को नदी में नाव के जरिये यात्रा करने के दौरान पीएम ने कोलकाता में हुगली नदी के तट पर समय बिताकर मां गंगा के प्रति आभार भी जताया. अपने सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा- ‘कोलकाता में मैंने हुगली नदी के तट पर कुछ समय बिताया—यह मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अवसर था.’

फोटोग्राफी करते नजर आए पीएम

पीएम मोदी ने खुद से फोटोग्राफी भी की. तस्वीरों में पीएम मोदी नाव में हाथ में कैमरा लिए नजर आए.

नदी हर बंगाली के लिए खास

PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हुगली में नाव की सवारी वाली तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- हर बंगाली के लिए गंगा का एक बहुत ही खास स्थान है. कोई कह सकता है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है. इसका पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ समेटे हुए है.

सुबह सैर के दौरान की लोगों से मुलाकात

X पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा है- ‘मुझे वहां (हुगली) नदी में नाव चलाने वालों से मिलने का भी अवसर मिला, जिनकी कड़ी मेहनत करने की प्रवृत्ति सचमुच सराहनीय है. पीएम मोदी ने खुद बताया कि शुक्रवार सुबह सैर करने वालों से भी मिला. हुगली के तट पर पश्चिम बंगाल के विकास और महान बंगाली लोगों की समृद्धि के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर दोहराया.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST