<
Categories: देश

क्या है Tele Law Service? घर बैठे मुफ्त में कैसे ले सकते हैं कानूनी सलाह, समझें पूरा प्रोसेस

सरकार द्वारा इसके लिए एक योजना बनाई गई है, जिसे टेली-लॉ (Tele-Law) कहा जाता है. यह सेवा लॉ डिपार्टमेंट की ओर से चलाई गई है. आप आसानी से घर बैठे एक वीडियो कॉल के जरिए कानून के बारे में जानकारी ले सकते हैं.

what is Tele Law Service: आज के समय में अपने मौलिक अधिकारों और कानून का ज्ञान होना बेहद जरूरी है. अगर आपको कानून की जानकारी नहीं है तो किसी भी समस्या से निकल पाने में समय लग सकता है. ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें कानून के बारे में सटीक और ज्यादा जानकारी नहीं होती है, जिससे वे अगर किसी समस्या में फंसते हैं तो उन्हें वकील का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बिना वकील के भी आप कानून के बारे में जान सकते हैं.

सरकार द्वारा इसके लिए एक योजना बनाई गई है, जिसे टेली-लॉ (Tele-Law) कहा जाता है. यह सेवा लॉ डिपार्टमेंट की ओर से चलाई गई है. आप आसानी से घर बैठे एक वीडियो कॉल के जरिए कानून के बारे में जानकारी ले सकते हैं. 

क्या है टेली लॉ सर्विस?

टेली-लॉ सरकार की ओर से शुरु की गई एक डिजिटल पहला है. इसे साल 2017 में शुरु किया गया था, जिसे मुख्य रूप से ग्रामीण और दूरदराज लोगों के लिए बनाया गया था. इस योजना का लाभ आप मात्र एक वीडियो या ऑडियो कॉल के जरिए ले सकते हैं. इसपर आप सीधे पैनल के वकील से बात कर सकते है और अपने सवाल पूछ सकते हैं. इसके जरिए आप वकीलों से मुफ्त कानूनी सलाह ले सकते हैं. यह सेवा 14454 टोल-फ्री नंबर पर उपलब्ध है. आप चाहें तो टेली-लॉ मोबाइल ऐप के जरिए भी वकील से बात कर सकते हैं. 

किन मामलों में ले सकते हैं वकील की सलाह

अगर आप वकील की सलाह टेली लॉ मोबाइल के जरिए लेना चाहते हैं तो ऐसे में घरेलू हिंसा, तलाक, दहेज से जुड़ी समस्या, परिवार से जुड़े मामले, जमीन‑जायदाद के मामले, बच्चों और महिलाओं से जुड़ी समस्या में आप टेली लॉ के जरिए वकलों से सलाह ले सकते हैं. इसके जरिए वकील के पैनल द्वारा आप 20 मिनट तक की सलाह ले सकते हैं. छोटे मोटे मामलों के लिए इसका इस्तेमाल न करें. 

22 से ज्यादा भाषाओं में ले सकते हैं सलाह

अगर आपको हिंदी या इंगलिश के साथ कोई और भाषा भी बोलनी नहीं आती है तो घबराएं नहीं. यह सुविधा 22 से ज्यादा भाषाओं में उपलब्ध है. इसलिए आप किसी अन्य भाषा में भी वकीलों के पैनल से अपनी समस्या की सलाह ले सकते हैं. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST