India News (इंडिया न्यूज), Raghav Chadha: लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि इस दौरान पार्टी के नेता राघव चड्ढा मैदान में नजर नहीं आएं। जिसके बाद कई तरह के अटकले लगाएं जानें लगें। इन सब के बीच दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद की ब्रिटेन में एक बड़ी आंख की सर्जरी हुई है। उन्होंने बताया कि चड्ढा की हालत गंभीर है। इस सर्जरी की वजह से उनकी आंखों की रोशनी जा भी सकती है।
सौरभ भारद्वाज ने बताया कि उनकी आंखों में एक जटिलता थी। जिसका इलाज किया जा रहा है। इसे लेकर मुझे बताया गया कि इससे उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी। उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही वह बेहतर हो जाएंगे, वह (चड्ढा) भारत वापस आएंगे और चुनाव प्रचार में हमारे साथ शामिल होंगे।
Raghav Chadha
बता दें कि पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच राघव चड्ढा की अनुपस्थिति स्पष्ट रही है। चड्ढा को केजरीवाल के करीबी सहयोगी के रुप में जाना जाता है। जिन्होंने पार्टी में महत्वपूर्ण विभागों को संभाला और राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर पार्टी के हमलों का नेतृत्व किया है। राघव चड्ढा का नाम आप द्वारा नामित 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सूची में शामिल अन्य लोगों में सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह और संदीप पाठक शामिल हैं।