होम / Grecia Munoz: कौन हैं ग्रेसिया मुनोज़? ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल से की शादी

Grecia Munoz: कौन हैं ग्रेसिया मुनोज़? ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल से की शादी

Mahendra Pratap Singh • LAST UPDATED : March 22, 2024, 5:11 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Grecia Munoz: ज़ोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने दो महीने पहले ही मैक्सिकन उद्यमी ग्रेसिया मुनोज़ से शादी कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये कपल फरवरी में अपने हनीमून से लौटे थे। इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर तब शुरू हुई जब दीपिंदर गोयल ने ग्रेसिया मुनोज़ के साथ एक तस्वीर शेयर की। जिसके बाद ज़ोमैटो संस्थापक के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि दोनों ने शादी कर ली है।

कौन हैं ग्रेसिया मुनोज़?

  • ग्रेसिया मुनोज़ एक मैक्सिकन मूल की पूर्व मॉडल हैं, जो पहले इंटरटेनमेंट उद्योग में काम करती थीं और टेलीविजन शो की होस्ट भी करती थीं।
  • एक मॉडल के रूप में, ग्रेसिया मुनोज़ ने कई फैशन प्रोग्राम में भाग लिया और 2022 में मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक की विनर रहीं।
  • परिवार के करीबी लोगों ने दावा किया कि ग्रेसिया मुनोज़ अब मॉडलिंग से दूर हो गई हैं और अपने स्टार्टअप पर काम कर रही हैं।
  • उनके इंस्टाग्राम बायो के अनुसार वह “अब भारत में अपने घर पर हैं” और उन्होंने दिल्ली के विभिन्न पर्यटन स्थलों जैसे कुतुब मीनार, लाल किला आदि की तस्वीरें साझा कीं।
  •  ग्रेसिया मुनोज़ को ट्रेवलिंग में रुचि है क्योंकि उन्होंने कई देशों जैसे अमेरिका, भारत, फ्रांस आदि की तस्वीरें शेयर की हैं।

यह दीपिंदर गोयल की दूसरी शादी है, इससे पहले जोमैटो के संस्थापक की शादी कंचन जोशी से हुई थी। दंपति ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में एक साथ पढ़ाई की और एक ही डिपार्टमेंट में थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कंचन जोशी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं और दीपिंदर गोयल से उनके अलग होने की वजह पब्लिक नहीं की है।

Odisha Politics: ओडिशा में अकेले चुनाव लड़ेगी BJP, नवीन पटनायक की BJD से गठबंधन नहीं

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

IMD alert: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी- Indianews
Narasimha Jayanti 2024: इस दिन मनाई जाएगी नरसिंह जयंती, जान लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -Indianews
Dental Care Tips: दांतों को सुरझित रखने के लिए इन फूड आइटम्स का ना करें इस्तेमाल, वरना हो सकते हैं यह नुकसान -Indianews
Virat Kohli: कोहली के अजब-गजब शॉट्स खेलने पर कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा-Indianews
Skin Care Tips: अगर आप में भी हैं ये 6 ब्यूटी हैबिट्स, तो स्किन को हो सकते हैं बड़े नुकसान, ऐसे करें बदलाव -Indianews
Swati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल विवाद में दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे, लोगों ने दी अपनी राय-Indianews
Raw Milk: क्या कच्चा दूध पीना सुरक्षित है? जानें इसकी डिटेल्स -Indianews
ADVERTISEMENT