<
Categories: देश

कौन हैं नील मोहन? जो बने ‘टाइम CEO ऑफ द ईयर 2025’, दुनियाभर में क्यों हो रही उनकी चर्चा?

नील मोहन (Neal Mohan) एक भारतीय-अमेरिकी बिज़नेस एग्जीक्यूटिव (Indian-American business executive) हैं, और वह यूट्यूब (YouTube) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) हैं.

Neal Mohan CEO Of The Year:  नील मोहन को आखिर कौन नहीं जानता होगा? भारतीय मूल के दिग्गज तकनीक कार्यकारी और YouTube के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नील मोहन को प्रतिष्ठित टाइम (TIME) मैगज़ीन ने साल 2025 के लिए CEO ऑफ द ईयर के लिए नियुक्त किया है. यह सम्मान दुनिया के सबसे बड़े और सबसे प्रभावशाली मीडिया प्लेटफार्मों में से एक का संचालन कर रहे नील मोहन को दिया गया है. 

टाइम ने अपनी रिपोर्ट में क्या किया जिक्र?

हाल ही में टाइम ने अपनी रिपोर्ट में नील मोहन के कार्यक्षेत्र के विशाल स्वरूप को एक बहुत ही दिलचस्प तरीके से जिक्र किया है. जहां,  मैगज़ीन ने उन्हें “इस दुनिया में सबसे ज्यादा ध्यान भटकाने वाली मशीन यानी (The Most Distracting Machine in the World)” के पायलट की उपाधि दी है. दरअसल, यह YouTube के व्यापक (Alcance) और अरबों घंटों की सामग्री को पूरी तरह से दर्शाता है, जो हर दिन उपभोक्ताओं का ध्यान अपनी तरफ तेज़ी से आकर्षित करती है. इसके अलावा यह उपाधि बताती है कि YouTube, अपने विशाल डेटा और बड़े एल्गोरिदम के साथ, आज की डिजिटल संस्कृति और ध्यान अर्थव्यवस्था (Attention Economy) का पूरी दुनिया में सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है. 

टीइम ने उनकी तारीफ में क्या कुछ लिखा?

दरअसल, नील मोहन ने अपनी इस भव्य जीत का श्रेय उनकी प्रभावी और अपने काम को दिया है. जिसपर टीइम ने उनकी शानदारी तारीफ करते हुए लिखा कि वह बेहद ही शांत रहना पसंद करते हैं और इसके साथ ही वह किसी भी तरीके के फैसले को सोच-समझकर लेने की कोशिश करते हैं. उन्हें जल्दबाज़ी पसंद नहीं हैं. 

इसके अलावा टाइम ने लिखा कि एक ऐसे प्लेटफार्म का नेतृत्व करना जहां, सामग्री, नियामक दबाव (Regulatory Pressure), क्रिएटर इकोनॉमी (Creator Economy) हर पल तेज़ी से बदलती रहती है, वहां इस तरह का संतुलित को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह नेतृत्व शैली उन्हें प्लेटफॉर्म पर मौजूद चुनौतियां, जैसे किसी तरह के फेक न्यूज, कॉपीराइट मुद्दों को लेकर पूरी तरह से निपटने में बेहद ही मददगार साबित होता है.

YouTube ने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो पर ध्यान किया केंद्रित

नील मोहन के नेतृत्व में, YouTube ने शॉर्ट-फॉर्म वीडियो जैसे (YouTube Shorts) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी उभरती तकनीकों पर सफलतापूर्वक पूरी तरह से ध्यान केंद्रित किया है. इसके अलावा, टाइम सीईओ ऑफ द ईयर का चुनाव उनके फैसलों के व्यापक सांस्कृतिक प्रभाव को पूरी तरह से प्रमाणित करता है. और सम्मान न सिर्फ नील मोहन की व्यक्तिगत क्षमता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि कैसे भारतीय नेतृत्वकर्ता दुनिया के सबसे बड़े तकनीकी मंचों पर अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं. इसके अलावा दुनियाभर में भारतियों को दम-खम भी देखने को मिल रहा है.

Darshna Deep

Recent Posts

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST

गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया इनकार, तो घर में घुसकर मां की हत्या, बहनों को ले गया साथ

Tamilnadu Murder Case: तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक लड़की ने ल़ड़के से बात करने…

Last Updated: October 23, 2026 22:59:33 IST

करवाचौथ की पूजा थाली को दें रॉयल लुक, इन आसान तरीकों से करें डेकोरेट, हर कोई पूछेगा कहां से खरीदी

Karva Chauth puja thali: करवाचौथ पर पूजा की थाली सजाने के लिए महंगी सजावटी थाली…

Last Updated: October 23, 2026 22:52:43 IST

Maharashtra Crime: बचपन का दोस्त बना जान का दुश्मन! कार से मारी टक्कर, फिर डंडे से हमला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…

Last Updated: October 23, 2026 22:29:04 IST

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST