Live TV
Search
Home > देश > कौन थे आल्ला नानी? कोरोना काल में बने थे आंध्र के ‘संकटमोचक’, महज 56 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

कौन थे आल्ला नानी? कोरोना काल में बने थे आंध्र के ‘संकटमोचक’, महज 56 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Who was Alla Nani: आंध्र प्रदेश की राजनीति का एक ऐसा चेहरा, जो हमेशा विवादों से दूर रहा और जिसने कोरोना के सबसे कठिन दौर में राज्य की कमान संभाली. जानिए कौन थे पूर्व उप मुख्यमंत्री आल्ला नानी, जिनके अचानक चले जाने से पूरे आंध्रा की आंखें नम हो गईं.

Written By:
Last Updated: September 15, 2026 18:11:05 IST

Mobile Ads 1x1

आंध्र प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री आल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास, जिन्हें लोग प्यार से आल्ला नानी के नाम से जानते थे, का मंगलवार (15 सितंबर 2026) को विशाखापट्टनम में दिल का दौरा (कार्डियक अरेस्ट) पड़ने से निधन हो गया. वह महज 56 वर्ष के थे.

कौन थे आल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास

पूर्व उप मुख्यमंत्री आल्ला काली कृष्ण श्रीनिवास, जिन्हें लोकप्रिय रूप से अल्ला नानी के नाम से जाना जाता है उनका जन्म 30 दिसंबर 1969 को एलुरु के शनिवरपु पेटा में हुआ था. उन्होंने 2004 और 2009 में कांग्रेस के टिकट पर एलुरु विधानसभा सीट से जीत हासिल की. 2012 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और अगले ही साल YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) में शामिल हो गए.

2014 में चुनाव हारने के बाद वह 2017 में विधान परिषद (MLC) के सदस्य बने. इसके बाद 2019 में उन्होंने फिर से एलुरु सीट पर बड़ी जीत दर्ज की.

जून 2019 से अप्रैल 2022 तक उन्होंने राज्य के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाली. कोरोना महामारी के मुश्किल समय में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई की थी.

2024 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद अगस्त 2024 में उन्होंने YSRCP से इस्तीफा देकर राजनीति छोड़ने का ऐलान किया था. हालांकि, फरवरी 2025 में वह तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए थे.

नेताओं ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आल्ला नानी के अचानक चले जाने से उन्हें गहरा सदमा लगा है. इतनी कम उम्र में उनका जाना बेहद दुखद है. उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

YSRCP प्रमुख वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आल्ला नानी का जाना उनके परिवार और समर्थकों के लिए एक कभी न पूरा होने वाला नुकसान है. उन्होंने तीन बार विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को याद किया.

आईटी मंत्री नारा लोकेश ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता थे जो हमेशा विवादों से दूर रहते थे और सभी के साथ मिलजुलकर काम करते थे.

पूर्व राज्यसभा सांसद वी. विजयसाई रेड्डी ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनता की सेवा और राज्य के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

Tags:

MORE NEWS