Live TV
Search
Home > India News > Watch Video: जिस घर में दाऊद ने रची थी मुंबई को दहलाने की साजिश, अब वो होगा जमींदोज! जानिए क्यों मशहूर हुआ मुंबई का भिंडी बाजार?

Watch Video: जिस घर में दाऊद ने रची थी मुंबई को दहलाने की साजिश, अब वो होगा जमींदोज! जानिए क्यों मशहूर हुआ मुंबई का भिंडी बाजार?

Dawood Ibrahim: मुंबई के भिंडी बाजार में दाऊद इब्राहिम का 80 साल पुराना पुश्तैनी घर 18-19 नवंबर को गिराया जाएगा. जर्जर इमारत को लेकर बीएमसी ने कार्रवाई का फैसला लिया है, वहीं वक्फ संपत्ति होने का दावा भी सामने आया है.

Written By:
Published: November 18, 2026 11:15:04 IST
Last Updated: November 18, 2026 11:15:04 IST

Mobile Ads 1x1

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से जुड़ी मुंबई की एक पुरानी इमारत अब इतिहास बनने जा रही है. दक्षिण मुंबई के भिंडी बाजार स्थित दाऊद के पुश्तैनी घर को बीएमसी 18 और 19 नवंबर 2026 को गिराने जा रही है. बताया जाता है कि भारत छोड़ने से पहले दाऊद और उसका परिवार इसी इमारत में रहता था. इस इमारत का नाम हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना है. इसका नाम 1993 के मुंबई बम धमाकों की साजिश से भी जोड़ा जाता रहा है.

80 साल पुरानी इमारत पर चलेगा बुलडोजर

हाजी इस्माइल हबीब मुसाफिरखाना इमारत 80 साल से ज्यादा पुरानी है. समय के साथ इसकी हालत बेहद खराब हो गई है. बीएमसी ने 16 नवंबर 2026 को नोटिस जारी कर इसे सी-1 श्रेणी की बेहद खतरनाक और जर्जर इमारत घोषित किया था. बॉम्बे हाईकोर्ट के 31 अगस्त 2020 के आदेश के बाद इसे गिराने का फैसला लिया गया है. यह कार्रवाई भारी पुलिस सुरक्षा के बीच की जाएगी. इमारत की खराब हालत को देखते हुए प्रशासन इसे लोगों के लिए खतरा मान रहा है.

वक्फ बोर्ड की संपत्ति होने का भी दावा

इमारत को गिराने की कार्रवाई को लेकर कुछ स्थानीय निवासियों और ट्रस्ट ने आपत्ति जताई है. उनका दावा है कि यह संपत्ति वक्फ बोर्ड की है और वक्फ ट्रिब्यूनल ने तोड़फोड़ पर रोक लगाई है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बीएमसी ने उन्हें अदालत जाने के लिए जरूरी 15 दिनों का समय देने के बजाय केवल 24 घंटे का नोटिस दिया. इस वजह से प्रशासन और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है.

सड़क चौड़ीकरण में भी बाधा बन रही इमारत

यह इमारत पाकमोडिया स्ट्रीट और सेकंड कूपर स्ट्रीट पर स्थित है. यह सेकंड कूपर स्ट्रीट के सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में भी रुकावट बन रही है. फिलहाल इमारत लगभग खाली है. इसके ग्राउंड फ्लोर पर बने प्रार्थना कक्ष का इस्तेमाल किया जा रहा है. सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट ने प्रार्थना कक्ष के लिए दूसरी जगह देने या किराए के लिए आर्थिक मुआवजे का विकल्प दिया है. बीएमसी ने धार्मिक पुस्तकों और अन्य सामान को सम्मानपूर्वक सुरक्षित बाहर निकालने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें:  Watch Video: पीछे पोता, सिर पर स्कार्फ, हरियाणा की दादी ने हाईवे पर दौड़ाई बुलेट; वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

आखिर क्यों पड़ा भिंडी बाजार नाम?

भिंडी बाजार का नाम सुनकर अक्सर लोगों को लगता है कि इसका संबंध भिंडी की सब्जी से है, लेकिन ऐसा नहीं है. इसके नाम को लेकर दो प्रमुख मान्यताएं हैं. पहली मान्यता के मुताबिक, ब्रिटिश शासन के दौरान इस इलाके को ‘बिहाइंड द बाजार’ कहा जाता था. धीरे-धीरे इसका नाम बदलकर भेंडी बाजार और फिर भिंडी बाजार हो गया. दूसरी मान्यता के अनुसार, यहां पहले कुम्हारों की बस्ती हुआ करती थी. वे मिट्टी के बर्तन बनाते थे, जिन्हें मराठी में ‘भांडी’ कहा जाता है. इसी वजह से इस इलाके का नाम भांडी बाजार पड़ा, जो आगे चलकर भेंडी बाजार बन गया.

ये भी पढ़ें: शादी से पहले बुक किया होटल, फिर बाथरूम में ले जाकर किया ऐसा काम; कमरे में मिली कपल की लाश; फोरेंसिक टीम ने किया बड़ा खुलासा

MORE NEWS