<

क्या LPG e-KYC कराने से अब जल्दी मिलेगा गैस सिलेंडर? घर बैठे इन आसान स्टेप्स में करें ई-केवाईसी, समझें पूरी प्रक्रिया

LPG e-KYC घर बैठे-बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. चलिए जानते हैं LPG e-KYC करने की प्रक्रिया के बारे में.

LPG Gas: देश में चल रहे एलपीजी संकट के बीच सरकार ने रसोई गैस इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए एक सूचना जारी की है. दरअसल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अपनी e-KYC पूरी करने के लिए कहा है. सरकार का मकसत इलेक्ट्रॉनिक KYC कराकर यह सुनिश्चित करना है कि एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल सही उपभोक्ताओं द्वारा ही किया जा रहा है या नहीं. इससे फर्जी लोगों पर लगाम कसी जा सकती है.

LPG e-KYC घर बैठे-बैठे अपने स्मार्टफोन के जरिए भी पूरा कर सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. चलिए जानते हैं LPG e-KYC करने की प्रक्रिया के बारे में. 

LPG e-KYC कराना क्यों है जरूरी?

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी संकट को लेकर सरकार ने ई-केवाईसी कराने के लिए इसलिए कहा है क्योंकि सिलेंडर बांटने की प्रणाली को और ज्यादा ट्रंसपेरेंट यानि पारदर्शी बनाया जा सके. इससे यह पता लगाया जा सकेगा कि गैस वितरण सही उपभोक्ताओं तक हो रहा है या नहीं. इस तरह की डिजिटल वेरिफिकेशन प्रक्रिया के जरिए सही उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी मिल पाएगी. 

क्या e-KYC कराने से जल्दी मिलेगा सिलेंडर?

जानकारों के मुताबिक अगर आप अपने एलपीजी की e-KYC करा लेते हैं तो इससे गैस बुकिंग प्रक्रिया आसान हो सकती है और आपकी गैस जल्दी बुक हो सकती है. इससे आपको सिलेंडर सही समय पर मिल सकता है. e-KYC नहीं कराने पर गैस बुक होने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा और कई बार एजेंसियां आपकी बुकिंग को कैंसल भी कर सकती हैं. 

e-KYC कैरने की प्रक्रिया?

एलपीजी की e-KYC कराने के लिए आप www.pmuy.gov.in पर जा सकते हैं. इसके बाद इंडियन ऑयल के लिए IndianOil ONE या फिर भारत पेट्रोलियम के लिए HelloBPCL for Business और एचपी गैस के लिए HP PAY ऐप पर जाकर एलपीजी रजिस्टर्ड मोबाइल को दर्ज करना है. इसके साथ ही साथ आपको Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड करना है और ऐप पर आपको कैमरा ऑन करके अपना फेस स्कैन करना है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST