<
Categories: मनोरंजन

Video: जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में क्यों हुए भर्ती? कॉमेडियन की ये हालत देख फैन्स हो गए परेशान

Zakir Khan Video: कॉमेडियन जाकिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो उसके छोटे भाई अरबाज खान ने शेयर किया है. जिसमें जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं. जिसे देखकर फैन्स परेशान हो गए हैं.

जाकिर खान वीडियो: अपनी कॉमेडी से सबसे दिलों पर राज करने वाले कॉमेडियन जाकिर खान ने इन दिनों स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने का एलान किया था. इस बीच, अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जहां जाकिर खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके छोटे भाई अरबाज खान ने शेयर किया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके फैन्स परेशान हो गए हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में जाकिर खान के भाई अरबाज अपने पूरे दिन का हाल-चाल बताते हैं. वीडियो में जाकिर खान अस्पताल में भर्ती नजर आ रहे हैं. जो किसी फाइव स्टार होटल से कम नजर नहीं आ रहा है.

वीडियो हो रहा वायरल

वायरल हो रहे इस वीडियो में उनके भाई जाकिर खान से उनका हालचाल जानते हैं. साथ ही वहां मौजूद सभी लोग टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल देख रहे हैं. जिस पर जाकिर खान कहते हुए नजर आ रहे हैं अभी मैच फंसा हुआ है. इसके बाद इस वीडियो के अंत में आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी श्रद्धा भी दिखाई देते हैं. जिनके साथ जाकिर हंसी-मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं.

जाकिर खान ने क्या कमेंट किया?

वायरल हो रहे इस वीडियो पर जाकिर खान ने तीन रेड हार्ट इमोजी कमेंट में पोस्ट किए हैं. इसके अलावा, इस वीडियो पर कई कमेंट्स भी नजर आ रहे हैं. जिसमें लोग जाकिर के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा कि जाकिर खान आप ठीक हो? ईद से पहले ठीक हो जाओ. आपको एक हेल्दी वाइब्स भेज रहा हूं.इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि अरबाज हक कोई जाकिर भाई के बारे में पूछ रहा है. प्लीज बताओ कि वो कैसे हैं और उनको क्या हुआ है? इसके अलावा, एक यूजर ने लिखा कि जल्द ठीक हो जाइए जाकिर भाई. इस तरह के कई कमेंट्स नजर आ रहे हैं. जिससे प्रतीत हो रहा है कि फैन्स जाकिर खान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं.

एक इवेंट के दौरान जाकिर खान ने किया था ये एलान

अब सबसे मन में सवाल उठ रहा है कि जाकिर खान को आखिर क्या हुआ है. तो इसके लिए आपको बता दें कि कुछ महीने पहले जाकिर खान ने एक इवेंट में ब्रेक लेने का एलान किया था. जिसको लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास राइटिंग का बहुत काम आ गया था और वह उसे 6 साल से कर नहीं पा रहे थे. इसके अलावा, उन्होंने इसी इवेंट के दौरान कहा था कि हेल्थ थोड़ी खराब है. बहुत ज्यादा खराब नहीं है. इस इवेंट के दौरान वो अपने फैन्स को कहते हैं कि तुमने जो इंटरनेट पर पढ़ा है, वो झूठ है, भाई.

इसके अलावा, एक बार उन्होंने गल्फ न्यूज से बातचीत के दौरान कहा था कि उनके परिवार में कुछ आनुवांशिक बीमारियां हैं जो एक उम्र के बाद उभरने लगती हैं. उन्होंने अपनी बॉडी का काफी तकलीफ दी है और अब वह उसे आराम देना चाहते हैं. 

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

पाकिस्तानी लेखक की एक्ट्रेसेस को दोटूक, बोले- मेरे सेट पर ये सब नहीं चलेगा, सीरियल में कपड़ों को लेकर होंगे नियम

Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…

Last Updated: October 24, 2026 23:37:41 IST

Karwa Chauth Gift Ideas 2026: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 5 खास तोहफे, खुश हो जाएगा उनका दिल

Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…

Last Updated: October 24, 2026 23:17:28 IST

ग्लैमर से आध्यात्म तक,अक्षरा सिंह ने आध्यात्मिक कार्यक्रम में लिया हिस्सा, पवन सिंह की माफी पर अब भी खामोशी

Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…

Last Updated: October 24, 2026 23:12:31 IST

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद? यहां देखें पूरी लिस्ट

Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…

Last Updated: October 24, 2026 22:47:32 IST

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST