Hindi News / Indianews / Women Demonstrated For Rights In Afghanistan Taliban Fired Tear Gas Shells

अफगानिस्तान में अधिकारों के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन, तालिबान ने छोड़े आंसू गैस के गोले

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा तो आसानी से कर लिया लेकिन सरकार बनाने और सत्ता पर काबिज रहना उनके लिए आसान न होगा। इसलिए लगातार दूसरे दिन तालिबान ने अपने ऐलान के बावजूद सरकार बनाने का कार्यक्रम टाल दिया। वहीं उनके खिलाफ महिलाओं ने भी खूब प्रदर्शन किया और शनिवार को […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा तो आसानी से कर लिया लेकिन सरकार बनाने और सत्ता पर काबिज रहना उनके लिए आसान न होगा। इसलिए लगातार दूसरे दिन तालिबान ने अपने ऐलान के बावजूद सरकार बनाने का कार्यक्रम टाल दिया। वहीं उनके खिलाफ महिलाओं ने भी खूब प्रदर्शन किया और शनिवार को यह प्रदर्शन हिंसक हो गया। महिलाओं के अधिकारों की आवाज उठा रहीं एक्टिविस्ट पर तालिबानियों ने आंसू गैस छोड़कर रोकने की कोशिश की है। ये महिलाएं 2 दिन से प्रदर्शन कर रही थी। इन महिलाओं का कहना है कि नई सरकार में उनकी भी भागीदारी होनी चाहिए।
आपको बता दें कि तालिबान ने पहले शुक्रवार और फिर शनिवार को सरकार के गठन का ऐलान किया था। लेकिन दोनों दिन किसी कारणवश कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया।

 

Tags:

Taliban

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue