होम / Women Safety: क्या पीएम मोदी के राज में महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी बढ़ी है?,जानें ‘आंकड़े हमारे, फैसला आपका’ सर्वें पर लोगों ने क्या कहा

Women Safety: क्या पीएम मोदी के राज में महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी बढ़ी है?,जानें ‘आंकड़े हमारे, फैसला आपका’ सर्वें पर लोगों ने क्या कहा

Divyanshi Singh • LAST UPDATED : March 6, 2024, 8:54 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Women Safety: पीएम मोदी ने आज पश्चिम बंगाल का दौरा किया। जहां पीएम मोदी ने अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। संदेशखाली की पांच महिलाओं ने आज पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां की धमकियां उनके खिलाफ जारी हैं।

शाहजहाँ और उसके गुर्गों पर संदेशखाली की कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और ज़मीन हड़पने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री के सामने अपनी आपबीती रखते हुए महिलाएं काफी भावुक हो गईं। पीएम ने ‘पितातुल्य’ की तरह महिलाओं की बात धैर्यपूर्वक सुनी।

ये भी पढ़े:-Courts To Votes: कोर्ट से वोट तक, जानिए अभिजीत गंगोपाध्याय और उनके विवाद के बारे में   

इसके साथ ही रैली को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री मोदी ने संदेशखली हिंसा पर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में “इस भूमि की महिलाओं पर अत्याचार किया गया है”। उन्होंने कहा, “संदेशखाली में जो कुछ भी हुआ वह सभी को शर्मसार कर देगा, लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार को आपके मुद्दों की परवाह नहीं है।

तृणमूल कांग्रेस बंगाल के लोगों के आरोपियों को बचाने में प्रयास कर रही है। बता दें कि शाहजहाँ, जो वर्तमान में सीआईडी ​​की हिरासत में है, को संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर 5 जनवरी को हुए हमले के बाद 55 दिनों तक फरार रहने के बाद 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंडिया न्यूज़ ने अपने प्राइम टाइम शो आंकड़े हमारे, फैसला आपके सर्वे में लोगों से 4 सवाल पूछे गए। सवालों और उनके जवाबों को आप यहां देख सकते हैं।

सवाल- क्या पीएम मोदी के राज में महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी बढ़ी है?

जवाब- इस सवाल के जवाब में 86.45% लोगों ने कहा कि हां पीएम मोदी के राज में महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी बढ़ी है। वहीं 13.55% लोगों ने कि नहीं पीएम मोदी के राज में महिलाओं के लिए सुरक्षा की गारंटी नहीं बढ़ी है।

सवाल- क्या बंगाल पुलिस महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधियों पर एक्शन पार्टी देखकर करती है?

जवाब- इस सवाल के जवाब में 54.16% लोगों ने कहा कि हां बंगाल पुलिस महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधियों पर एक्शन पार्टी देखकर करती है। वहीं 18.75% लोगों ने कहा कि नहीं बंगाल पुलिस महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधियों पर एक्शन पार्टी देखकर नहीं करती है। जबकि 27.09% लोगों ने कहा कि हम कह नहीं सकते कि बंगाल पुलिस महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराधियों पर एक्शन पार्टी देखकर करती है या नहीं।

ये भी पढ़ें- West Bengal: शेख शाहजहां के आदमी फैला रहे दहशत, पीएम मोदी से मिल संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं ने सुनाई…

सवाल- महिला सुरक्षा के लिहाज़ से सबसे बेहतर राज्य आप किसे मानते हैं?

जवाब- इस सवाल के जवाब में 1.56% लोगों ने कहा कि बिहार महिला सुरक्षा के लिहाज़ से सबसे बेहतर राज्य है। वहीं 1.04% लोगों ने कहा कि बंगाल महिला सुरक्षा के लिहाज़ से सबसे बेहतर राज्य है। 13.54% लोगों ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिहाज़ से दिल्ली सबसे बेहतर राज्य है। 52.08% लोगों ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश सबसे बेहतर राज्य है। 31.78% लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते कि महिला सुरक्षा के लिहाज़ से कैन सा राज्य सबसे बेहतर है।

सवाल-किस राजनीतिक दल में महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलता है?

जवाब-इस सवाल के जवाब में 78.64% लोगों ने कहा कि बीजेपी में महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलता है। वहीं 7.29% लोगों ने कहा कि कांग्रेस में महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलता है। 1.04% लोगों ने कहा कि समाजवादी पार्टी में महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलता है। तृणमूल कांग्रेस कोई मत नहीं मिला। 4.68% लोगों ने कहा कि क्षेत्रीय दल में महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलता है। 8.35% लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते कि किस राजनीतिक दल में महिलाओं को सबसे ज़्यादा सम्मान मिलता है।

आंकड़े हमारे, फैसला आपके में हम आपसे जुड़े हर मुद्दे को आंकड़ों के जरिए रखने की कोशिश करते हैं। आप भी कोई राय देना चाहते हैं तो रोजाना रात 9 बजे इंडिया न्यूज़ पर आंकड़े हमारे, फैसला आपका देखिए और अपनी राय हमें नीचे लिखे ई-मेल (email- rakeshshanu@gmail.com) पर भेजिए।

ये भी पढ़ें- Chandrayaan-4: चंद्रयान-4 की तैयारी में इसरो, जानें कितने चरणों में होगा लॉन्च

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT