होम / Chandrayaan-4: चंद्रयान-4 की तैयारी में इसरो, जानें कितने चरणों में होगा लॉन्च

Chandrayaan-4: चंद्रयान-4 की तैयारी में इसरो, जानें कितने चरणों में होगा लॉन्च

Shubham Pathak • LAST UPDATED : March 6, 2024, 2:25 pm IST

India News(इंडिया न्यूज),Chandrayaan-4: भारत इन दिनों लगातार रूप से अंतरिक्ष की दुनिया में नई-नई ऊंचाईयों को छू रहा है। मानव मिशन के बाद अब इसरो चंद्रयान-4 की तैयारी में लग चुका है। जानकारी के लिए बता दें कि, चंद्रयान-4 मिशन दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा और चांद पर मानव मिशन भेजने के लिहाज से यह बेहद अहम होगा। इसके साथ ही खबर ये भी सामने आ रही है कि, चंद्रयान-4 मिशन न सिर्फ चांद की जमीन पर लैंड करेगा, बल्कि वहां से कुछ सैंपल लेकर धरती पर वापस भी लौटेगा।

ये भी पढ़े:-भारत और साउथ कोरिया इन क्षेत्रों में बढ़ा सकता है दोस्ती, JCM के बैठक में बोले S Jaishankar

अध्यक्ष सोमनाथ ने दी जानकारी

चंद्रयान-4 के बारे में जानकारी देते हुए इसरो चीफ एस सोमनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, चंद्रयान-4 मिशन में पांच स्पेसक्राफ्ट मॉड्यूल शामिल किए जाएंगे। साथ ही इसे दो रॉकेट की मदद से दो चरणों में लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-4 में चंद्रयान-3 मिशन की तरह लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल तो होंगे ही, इनके साथ ही दो अतिरिक्त मॉड्यूल भी होंगे। यही दो मॉड्यूल चांद की सतह से वहां की मिट्टी और पत्थर लेकर धरती पर वापस लौटेंगे।

ये भी पढ़े:-Courts To Votes: कोर्ट से वोट तक, जानिए अभिजीत गंगोपाध्याय और उनके विवाद के बारे में   

जानें इसरो की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, चंद्रयान-4 मिशन में इसरो अपने एलवीएम-3 और पीएसएलवी दोनों रॉकेट का इस्तेमाल करेगा। पहले एलवीएम-3 लॉन्च व्हीकल प्रोपल्शन मॉड्यूल, डिसेंडर मॉड्यूल और असेंडर मॉड्यूल को लेकर उड़ान भरेगा। इसके बाद ट्रांसफर मॉड्यूल और रि-एंट्री मॉड्यूल को लेकर पीएसएलवी लॉन्च किया जाएगा।

मॉड्यूल में क्या है खास

1. प्रोपल्शन मॉड्यूलः चंद्रयान-3 मिशन की तरह प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रयान-4 को चांद की कक्षा में लेकर जाएगा।

2. डिसेंडर मॉड्यूलः यह मॉड्यूल चांद की सतह पर लैंड करेगा, जैसे चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर ने चांद पर लैंडिंग की थी।

3. असेंडर मॉड्यूलः चांद की सतह से सैंपल इकट्ठे करके असेंडर मॉड्यूल ही लैंडर से अलग होगा।

4. ट्रांसफर मॉड्यूलः यह मॉड्यूल चांद की सतह से असेंडर मॉड्यूल को लेकर चांद की कक्षा से बाहर आएगा।

5. रि-एंट्री मॉड्यूलः यही मॉड्यूल चांद की सतह से लिए गए सैंपल को धरती पर वापस लेकर आएगा।

ये भी पढ़े:-Red Sea: अमेरिका ने हूती विद्रोहियों को दिया करारा जवाब, लॉन्च की गई मिसाइल और ड्रोन को किया ध्वस्त

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT