मुख्य रूप से यह पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाई गई योजना है. अगर आप बंगाल से हैं तो आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में सबकुछ.
Yuva Sathi Yojna: आजकल देश में बेरोजगारी की समस्या तेजी से बढ़ रही है. पोस्ट ग्रैजुएशन और हायर एजुकेशन होने के बाद भी कई युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक शहर से दूसरे शहर भटकना पड़ रहा है. कई बार डिग्री और टैलेंट दोनों होने के बाद नौकरी मिल पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे युवाओं के लिए सरकार ने युवा साथी योजना की पहल की है ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके. अगर आप भी बेराजगार हैं तो इस योजना के तहत आवेदन करके इसका लाभ उठा सकते हैं.
मुख्य रूप से यह पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा चलाई गई योजना है. अगर आप बंगाल से हैं तो आवेदन कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में सबकुछ.
युवा साथी योजना बंगाल सरकार की योजना है, जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी. सरकार द्वारा उन्हें नौकरी का प्रोत्साहन देने और उनकेर रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने के लिए इस योजना को लागू किया गया है. सही जानकारी देकर और अपनी योग्यता बताकर आप इस योजना का लाभ आसानी से उठा सकते हैं.
युवा साथी योजना का आवेदन करने के लिए आपको युवा साथी वेबसाइट या फिर पोर्टल पर जाना है. रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है, जिसके बाद आपके फोन पर ओटीपी आएगा. ओटीपी डालकर आप इसे वेरिफाई कर सकते हैं. अब आपको पोर्टल पर एक प्रोफाइल बना लेनी है. जिसमें आपकी उम्र, धर्म, जाति, जेंडर और मैरिटल स्टेटस के साथ एजुकेशन की डिटेल्स होंगी. अब आपको अपने एक्सपीरियएंस के बारे में बताना है और अपना इंटरेस्ट सलेक्ट कर लेना है.
अगर आप पश्चिम बंगाल के निवासी हैं और आपकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच है तो आप युवा साथी योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए आपका 10वीं पास होना जरूरी है साथ ही अगर आप बेरोजगार हैं तो ही इस योजना का लाभ मिल पाएगा.
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…