<
Categories: विदेश

Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के 55 सैनिकों की मौत, 23 शवों के साथ तालिबान ने किया ऐसा काम, सुन मुनीर के कांप गए रोंगटे

Pakistan-Afghanistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच फिर से जंग छिड़ गई है. दोनों देशों के बीच काफी समय से तनाव चल रहा है. तालिबान का दावा है कि उसने कई पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ लिया है.

Pakistan-Afghanistan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच चल रहा तनाव अब जंग में बदल गया है. अफगानिस्तान के डिप्टी स्पोक्सपर्सन हमदुल्ला फितरत ने हैरान करने वाले खुलासे किए हैं. उन्होने बताया कि अफगानिस्तान ने 203 मंसूरी कॉर्प्स और 201 खालिद बिन वालिद कॉर्प्स के जरिए पक्तिया, पक्तिका, खोस्त, कुनार, नूरिस्तान, नंगरहार और तोरखम गेट प्रांतों में अलग-अलग जगहों पर दुश्मन के खिलाफ भारी जवाबी हमले किए हैं.

55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत-हमदुल्ला फितरत

हमदुल्ला फितरत ने कहा कि आज तक एक हेडक्वार्टर और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया जबकि 4 चौकियों को खाली कराया गया और इन जगहों को पूरी तरह से आग लगा दी गई. 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं जिनमें से 23 के शव और कई दूसरे जिंदा मुजाहिदीन की कस्टडी में ले लिए गए. साथ ही दर्जनों हल्के और भारी हथियार लूट के तौर पर जब्त किए गए हैं इस दौरान एक टैंक को नष्ट कर दिया गया और एक इंटरनेशनल हार्वेस्टर गाड़ी भी कब्ज़े में ले ली गई है. जवाबी हमले के ऑपरेशन अभी भी जारी हैं.

हमारे सब्र की हद हो गई है-पाकिस्तान के रक्षा मंत्री

इस बीच, पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया कि संकट अब टूटने की कगार पर पहुंच गया है. उन्होंने लिखा, “हमारे सब्र की हद हो गई है. अब आपके और हमारे बीच खुली जंग है.”

133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए-इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर

 पाकिस्तान की तरफ से चल रहे ऑपरेशन पर अपडेट देते हुए पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने कहा कि ऑपरेशन में कम से कम 133 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और 200 से ज़्यादा घायल हुए.

27 पोस्ट नष्ट-अताउल्लाह तरार

पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने कहा कि “काबुल, पक्तिया और कंधार में अफ़गान तालिबान के डिफेंस टारगेट पर हमला हुआ और भी लोगों के मारे जाने की उम्मीद है. कम से कम 27 तालिबान सरकार की चौकियां तबाह हो गईं और नौ और पर कब्जा कर लिया गया.” उन्होंने कहा कि हमले में दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो एम्युनिशन डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन हेडक्वार्टर, दो सेक्टर हेडक्वार्टर और 80 से ज़्यादा टैंक, आर्टिलरी गन और आर्मर्ड पर्सनल व्हीकल तबाह हो गए.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Samay Raina: विवाद के बाद सबने फेरा मुंह, आने लगे थे एंग्जायटी अटैक, करोड़ों के नुकसान का दावा

India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…

Last Updated: April 9, 2026 09:30:59 IST

Gold Rate Today 9 April 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k और 18k सोने की कीमत

Gold Ka Bhav Aaj Kya Hai 9 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर…

Last Updated: April 9, 2026 09:45:30 IST

Women Reservation: 16 अप्रैल को महिलाओं के लिए होने वाला है कुछ बड़ा, अपने लेख में पीएम मोदी ने किया बड़ा खुलासा

PM Modi on Women Reservation: महिला आरक्षण बिल पर संसद से लेकर सड़क तक बहस…

Last Updated: April 9, 2026 09:46:25 IST

Crime News: पति की लाश के सामने प्रेमी संग मनाई रंगरलियां! मुस्कान और सोनम से भी खतरनाक निकली MP की प्रियंका

MP Crime News: प्रेम प्रसंग के बढ़ते मामले अब जान का खतरा बढ़ता जा रहा…

Last Updated: April 9, 2026 09:16:22 IST

5, 6 या 7 दिन बाद… पीरियड डेट मिस होने पर प्रेग्नेंसी टेस्ट कब करना चाहिए? कब मिलेगा सटीक रिजल्ट

Pregnancy Test: शादी के कुछ समय बाद कपल फैमिली प्लानिंग में लग जाते हैं. इसके…

Last Updated: April 9, 2026 09:12:09 IST