होम / Los Angeles police: अमेरिकी पुलिस ने शख्स को मारी गोली, हाथ में था प्लास्टिक का कांटा

Los Angeles police: अमेरिकी पुलिस ने शख्स को मारी गोली, हाथ में था प्लास्टिक का कांटा

Himanshu Pandey • LAST UPDATED : February 22, 2024, 10:25 am IST
ADVERTISEMENT
Los Angeles police: अमेरिकी पुलिस ने शख्स को मारी गोली, हाथ में था प्लास्टिक का कांटा

Los Angeles police

India News (इंडिया न्यूज), Los Angeles police: अमेरिका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आईै है। लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग ने पुलिस अधिकारियों के बॉडी-कैम का फुटेज जारी किए हैं। इसमें साफतौर पुलिस शख्स को गोली मारती हुई नजर आ रही है। घटना को लेकर अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि, लॉस एंजिल्स शहर के एक गोदाम में 3 फरवरी को हुई गोलीबारी में शामिल पुलिस अधिकारियों में से एक की जांच यह निर्धारित करने के लिए की जा रही है कि अधिकारी ने घातक बल के उपयोग पर नियमों का अनुपालन किया था या नहीं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि, जिस व्यक्ति को गोली मारी गई उसकी पहचान जेसन ली मैकानी जिसकी उम्र 36 वर्ष थी। मंगलवार को जारी फुटेज में एक इमारत के गलियारे में आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों द्वारा एक व्यक्ति का सामना करते हुए दिखाया गया है। जहां शख्स के हाथ में प्लास्टिक कांटा जैसी चीज नजर आ रही थी। पुलिस उससे हाथ नीचे करने को कहती है। शख्स पुलिस की बात नहीं मानता और उनकी तरफ चलने लगता है। पुलिस उसे रोकती है लेकिन जब वह पुलिस की बात नहीं मानता तो पुलिस उसे घेर लेती है। इसी बीच एक पुलिस अधिकारी उस शख्स को गोली मार देता है।

ये भी पढ़े-Yashasvi Jaiswal: टूटते-टूटते बचा था Wasim Akram का बड़ा रिकॉर्ड, पूर्व क्रिकेटर ने कही यह बड़ी बात

शख्स ने लिया था ड्रक्स

मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि 36 वर्षीय जेसन ली मैककेनी के पास ड्रग्स था। वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक वह गोदाम में धारदार हथियार से लोगों को डरा रहा था। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े-

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT