Hindi News / International / Amid The Russia Ukraine War Russian President Vladimir Putin Gave A Controversial Statement Last Night After The Deadly Attack On Ukraines Capital Kiev

'डोनाल्ड ट्रंप की जान को खतरा', PM Modi के दोस्त पुतिन ने क्यों कही ये बात, दुनिया भर में मचा तहलका

Donald Trupm: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर हुए घातक हमले के बाद एक विवादास्पद बयान दिया।

BY: Deepak • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Donald Trupm: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बीती रात यूक्रेन की राजधानी कीव पर हुए घातक हमले के बाद एक विवादास्पद बयान दिया। पुतिन ने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ करना चाहते हैं तो उन्हें मौका दिया जाए, वरना रूस की ओर से कीव में जलजला ला दिया जाएगा। उनका यह बयान यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच आया और इसे एक बड़ी चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है।

ट्रंप की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए पुतिन ने क्या कहा?

पुतिन ने कजाकिस्तान दौरे के दौरान अमेरिकी चुनाव प्रचार को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ असभ्य तरीके से लड़ाई लड़ी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप की जान दो बार खतरे में पड़ी थी और उन्हें लगता है कि उनकी सुरक्षा अब भी खतरे में है। पुतिन का मानना है कि ट्रंप खतरों से सजग हो गए हैं और वह अपनी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सचेत हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का 2027 के चुनावों के लिए रास्ता हुआ साफ, मरीन ली पेन को कोर्ट ने सुनाई सजा, 5 साल तक अब नहीं लड़ पाएंगी चुनाव

Donald Trump: पुतिन ने जाता ट्रंप के लिए चिंता

यूक्रेन पर हमले के बाद पुतिन का नया बयान

गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर घातक हमले किए, जिनमें मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। रूस ने यूक्रेन की बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया, जिससे करीब 10 लाख लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो गए। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के इस हमले को युद्ध को और बढ़ाने की कोशिश बताया है और नाटो से मदद की अपील की है।

ट्रंप का रूस पर प्रभाव और पुतिन की चिंता

पुतिन के ट्रंप के बारे में चिंता की एक बड़ी वजह यह है कि ट्रंप की विदेश नीति “अमेरिका फर्स्ट” पर आधारित है। वह यूक्रेन को अमेरिकी सहायता देने के खिलाफ हैं और इसे अमेरिकी टैक्सपेयर के पैसों की बर्बादी मानते हैं। इस नीति से यह उम्मीद की जा रही है कि अगर ट्रंप फिर से सत्ता में आते हैं, तो वह रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए दबाव बना सकते हैं। अब यह देखना होगा कि पुतिन के ये बयान और रूस का यूक्रेन पर हमला आगे चलकर युद्ध के दिशा को कैसे प्रभावित करेंगे।

Tags:

America NewsAmerica’s presidentattack on kyivDonald TrumpIndia newsindianewsrussia ukraine warVladimir Putin
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue