<
Categories: विदेश

बलूच विद्रोहियों से परेशान पाकिस्तान, सेना ने 150 से ज्यादा को उतारा मौत के घाट, जनवरी में झड़पों में मरने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी

Pakistan Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार की सुबह क्वेटा, मस्तंग, नुश्की, दलबांदिन, खारान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी सहित 12 शहरों में बलूच विद्रोहियों ने समन्वित हमले कर लोगों को निशाना बनाया था. इसके बाद सेना ने 177 बलूच विद्रोहियों को मार गिराया है.

Balochistan Terrorist Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में पिछले कई दिनों से सेना और विद्रोहियों में झड़प जारी है. बलूचिस्तान में कई जगहों पर आतंकवादी हमलों के बाद सुरक्षा बलों ने 22 और बलूच विद्रोहियों को मार गिराया है. इसके साथ ही पिछले दो दिनों में मारे गए बलूच विद्रोहियों की संख्या 177 हो गई है. इससे पहले सुरक्षाबलों ने बीते शनिवार को कम से कम 58 विद्रोहियों को मार गिराया था.

पाक सेना ने आतंकवाद रोधी अभियान तब शुरू किया था, जब जातीय बलूच समूहों से संबंधित विद्रोहियों, जिनमें दो महिला आत्मघाती हमलावर भी शामिल थीं, ने शनिवार की सुबह क्वेटा, मस्तंग, नुश्की, दलबांदिन, खारान, पंजगुर, तुम्प, ग्वादर और पसनी सहित 12 शहरों में समन्वित हमले कर लोगों को निशाना बनाया था.

सुरक्षाबलों और पुलिस के 10 जवान भी शहीद

इसके बाद विद्रोहियों के साथ झड़प के दौरान सुरक्षाबलों और पुलिस के 10 जवान भी शहीद हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विद्रोहियों ने ग्वादर में एक बलूच मजदूर के परिवार के पांच सदस्यों को भी मार डाला, जिसमें एक महिला और तीन बच्चे शामिल थे.

बता दें कि पाकिस्तानी सेना की ओर से ये दावे ऐसे समय में किए जा रहे हैं, जब लगातार मानवाधिकार संगठनों ने बलूचिस्तान में न्यायेतर हत्याएं, जबरन गिरफ्तार करने और गायब किए जाने की घटनाओं का खुलासा किया है.

मानवाधिकार संगठनों का क्या है कहना?

मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि पाकिस्तान सरकार सेना के साथ मिलकर मानवाधिकार के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को बेवजह गिरफ्तार कर रही है. राजनीति से प्रेरित कार्रवाई की जा रही है और मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं को जानबूझकर जेल में कैद रखा जा रहा है.

दूसरी तरफ पाकिस्तान में पिछले महीने की तुलना में जनवरी 2026 में संघर्ष से जुड़ी मौतों में 43 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, क्योंकि देश में राष्ट्र-विरोधी हिंसा में एक बार फिर तेजी देखी गई. यह जानकारी एक विचारक संस्था (थिंक टैंक) द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों से मिली है.

जनवरी में झड़पों में मारे गए 361 लोग

इस्लामाबाद स्थित ‘पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ (पीआईसीएसएस) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी में देश भर में कुल 361 लोग मारे गए, जिनमें 242 आतंकवादी, 73 नागरिक और 46 सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST