<
Categories: खेल

जब अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को फांसी पर लटकाया… WWE का खतरनाक मुकाबला, जिसे देख थम गई थी सबसे सांसे

Undertaker vs Big Boss Man: रेसलमेनिया 15 के मैच में अंडरटेकर और बिग बॉस मैन के बीच बेहद खतरनाक मैच हुआ था. इस मैच में अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को हराकर उन्हें फांसी पर लटका दिया था.

Undertaker vs Big Boss Man: WWE इतिहास में कई ऐसे मैच खेले गए हैं, जिन्हें देखकर दर्शकों की रूह कांप गई. रेसलिंग को अलविदा कह चुके द अंडरटेकर ने WWE के सबसे खतरनाक पहलवानों में से एक हैं. रिंग में उनके आने से ही दुश्मन रेसलर की रूह कांप जाती थी. खासकर अंडरटेकर के गुस्से से बचपन लगभग नामुमकिन सा होता था. अंडरटेकर ने WWE के रेसलमेनिया 15 में एक मैच लड़ा था, जिसे देखकर दुनिया हैरान हो गई थी. दरअसल, इस मैच के दौरान अंडरटेकर ने रिंग में ही अपने विरोधी रेसलर को फांसी पर टांग दिया था.
दरअसल, यह मुकाबला अंडरटेकर और बिग बॉस मैन के बीच खेला गया था. अंडरटेकर और बिग बॉस मैन का यह मुकाबला रेसलमेनिया 15 के हेल इन ए सेल में हुआ था. इस मुकाबले को अंडरटेकर ने बड़ी ही आसानी से जीत लिया था. उन दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक फाइट चली, जिसके बाद अंडरटेकर ने मैच का खौफनाक अंत किया. जानें अंडरटेकर ने क्या किया…

मैच का भयावह अंत

रेसलमेनिया 15 में खेले गए मैच में द अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को कुछ ही मिनटों में हरा दिया. इसके बाद अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन को मौत का तांडव दिखाया. मैच खत्म होने के बाद अंडरटेकर ने बिग बॉस मैन के गले में फंदा डाल दिया. फिर अंडरटेकर के मैनेजर पॉल बेयरर ने रिमोट से हैल इन ए सैल को ऊपर उठाना शुरू कर दिया. इससे बिग बॉस मैन हवा में लटक गया. यह एक भयावह और खौफनाक दृश्य था, जिसे देखकर हर किसी की सांसे थम गई थीं. इसको लेकर अंडरटेकर को कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ा था. कुछ लोगों ने इस तरह रेसलर को फांसी पर लटकाना बिल्कुल पसंद नहीं आया. WWE फैंस ने इसे आपत्तिजनक माना.

फिर आगे क्या हुआ?

शुरुआत में बिग बॉस मैन फांसी पर लटकते हुए बुरी तरह से तड़पते दिखाई दिए. फिर थोड़ी देर बाद बिग बॉस मैन ने तड़पना छोड़ दिया. इसके बाद सारी लाइटें बंद हो गईं, जिससे फैंस को लगा कि बिग बॉग मैन मर गए. हालांकि फांसी पर लटके होने के बावजूद बिग बॉस मैन की जान को कोई खतरा नहीं था. उनकी जान बच गई थी. दरअसल, बिग बॉस मैन ने अपने कपड़े के नीचे एक फुल-बॉडी सेफ्टी हार्नेस पहनी हुई थी. रस्सी का वजन उनके गले की बजाय हार्नेस पर था, जिससे उनकी जान बच गई. हेल इन ए सेल का यह WWE इतिहास के सबसे खतरनाक मैचों में से एक साबित हुआ.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST