<
Categories: विदेश

कौन था दीपू चंद्र दास? जिसे बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने मारकर चौराहे पर लटकाकर लगाई आग

बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इसके बाद उसके शव को चौराहे के पेड़ पर लटकाकर आग लगा दी.

Bangladesh Violence: बीती सात जुलाई को बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ विद्रोह के करने वाले प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मौत के बाद वहां हालात डरावने बने हुए हैं. बांग्लादेशी कट्टरपंथियों ने वहां मौत का तांडव शुरू कर दिया और ढाका से लेकर चटगांव तक कई जगहों पर आगजनी और हिंसा की. इसी बीच एक भयावह घटना सामने आई, सभी को झकझोर कर रख दिया. दरअसल भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी. कट्टरपंथी यहीं नहीं रुके, उन्होंने दीपू के शव को सरेआम चौराहे के एक पेड़ पर टांग दिया और फिर आग के हवाले कर दिया. 

कौन था दीपू चंद्र दास?

बता दें कि दीपू चंद्र दास क 30 वर्षीय हिंदू युवक था. उसकी हत्या बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका उपजिले में की गई. वो स्थानीय कपड़े की फैक्ट्री में काम किया करता था. वह भालुका के दुबालिया इलाके में किराए के मकान में रहता था. भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर ने एक इंटरव्यू में बताया कि गुरुवार रात लगभग 9 बजे गुस्साए लोगों के ग्रुप ने पैगंबर का अपमान करने के आरोप में दीपू चंद्र दास को पकड़ लिया. उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने उसके शरीर को पेड़ पर लटका कर जला दिया. 

क्यों की गई दीपू की हत्या?

जानकारी के अनुसार, कट्टरपंथी भीड़ ने दीपू पर इस्लाम का अपमान करने का आरोप लगाया और उसके साथ मारपीट की. सोशल मीडिया पर मारपीट के कई वीडियो भी सामने आए, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घटना कितनी भयावह रही होगी. वीडियो में लोगों की भीड़ उसे एक चौराहे पर टांग कर आग लगाते हुए नजर आ रही है और लोग लगातार उसकी पिटाई भी कर रहे थे. वीडियो में आसपास बड़ी संख्या में कट्टर पंतियों की भीड़ दिखाई दी. पुलिस का दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं था. 

क्या कह रही स्थानीय लोग और मीडिया

बता दें कि स्थानीय लोगों के हवाले से बांग्लादेशी बंगाली मीडिया आउटलेट बार्ता बाजार की तरफ से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि दीपू पर वर्ल्ड अरबी भाषा दिवस के मौके पर फैक्ट्री में एक कार्यक्रम के दौरान इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था. इसी कारण गुरुवार को गुस्साई भीड़ ने उसे पीटा, जिसके बाद कथित तौर पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST