Samrat Dhaba: गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित सम्राट ढाबे में ग्राहकों को दही परोसा गया, जिसमें मरा हुआ चूहा मिलने के बाद हड़कंप मच गया. ढाबे को सीज कर दिया गया है.
Samrat Dhaba: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित सबसे चर्चित और पुराने सम्राट ढाबे से चौंकाने वाली खबर आई है. यहां पर ग्राहकों को एक प्लेट में दही भल्ला परोसा गया, जिसमें मरा हुआ चूहा मिला. इस घटना के बाद वहां खाना खाा रहे ग्राहकों में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ढाबे को सीज कर दिया.
जानकारी के अनुसार, कुछ ग्राहक गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित सम्राट ढाबे पर खाना खाने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने खाने के साथ दही भल्ले ऑर्डर किए. उन्हें दही भल्ले तो मिले, लेकिन भल्ले की जगह उसमें मरा हुआ चूहा निकला. ये देख उनके होश उड़ गए. ग्राहकों ने इस घटना का तुरंत विरोध किया और दही की प्लेट में पड़े चूहे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. फिर क्या था वीडियो शेयर होते ही ये तेजी से वायरल होने लगा.
देखते ही देखते इसकी रीच तेजी से बढ़ने लगी और लोग जिस ढाबे का खाना पसंद करते थे, वहां के बारे में ऐसा देख लोग तेजी से एक दूसरे को शेयर करने लगे. वीडियो शेयर कर दूसरे लोग भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं और ढाबे के खिलाफ अपनी नाराजगी जगजाहिर कर रहे हैं. वहीं इस घटना के होने के बाद स्थानीय लोगों और हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों में इस घटना को लेकर गुस्सा देखने को मिला.
इस घटना के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSDA) को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई. शिकायत मिलने पर अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को ढाबे पर छापेमारी की. अधिकाारियों को वहां पर गंदगी और लापरवाही के पुख्ता सबूत मिले, जिसके बाद सम्राट ढाबे को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया. वहीं विभाग ने ढाबे से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिया गया.
गाजीपुर कोतवाली निरीक्षक महेंद्र सिंह ने ढाबे पर हुई जांच की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है. वहीं खाद्य विभाग के अधिकारियों की तरफ से कहा गया कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाली संस्थाओं को बख्शा नहीं जाएगा. बता दें कि गाजीपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित सम्राट ढाबे पर रोजाना सैकड़ों यात्री भाजन करते हैं. ये ढाबा सबसे पुराने और नामी ठिकानों में गिना जाता है. ऐसे में इस लापरवाही ने दूसरे होटलों, उनकी साफ-सफाई और दूसरे नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Pakistani cinema: पाकिस्तानी निर्देशक और स्क्रीनराइटर खलील-उर-रहमान कमर ने एक पॉडकास्ट में अभिनेत्री सबा कमर…
Karwa Chauth gift ideas: करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा. इस मौके पर…
Akshara Singh spirituality: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान…
Sharad Purnima moonrise time: शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता…
Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…
Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…