होम / Black Sea: संयुक्त राष्ट्र में बोली रुचिरा कंबोज, काला सागर अनाज पहल में भारत के समर्थन की सराहना की

Black Sea: संयुक्त राष्ट्र में बोली रुचिरा कंबोज, काला सागर अनाज पहल में भारत के समर्थन की सराहना की

Shubham Pathak • LAST UPDATED : August 4, 2023, 6:19 am IST

India News (इंडिया न्यूज़),Black Sea: संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने काला सागर (Black Sea) अनाज पर भारत के समर्थक की सरहना की है। कंबोज ने कहा कि, काला सागर अनाज पहल को जारी रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के प्रयासों का भारत समर्थन करता है। भारत को उम्मीद है कि वर्तमान गतिरोध का जल्द से जल्द समाधान होगा। इसके साथ हीं कंबोज ने सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता और खाद्य असुरक्षा के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अमेरिका की भी सराहना की।

हमारे भविष्य निर्माण के लिए शांति, सहयोग आवश्यक- कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने आगे कहा कि, हमें कूटनीति के माध्यम से हल खोजने के लिए एक साथ मिलकर काम करना चाहिए। हमारे भविष्य निर्माण के लिए शांति, सहयोग बहुपक्षवाद आवश्यक है। साक्षा जिम्मेदारी के लिए वैश्विक कानून और वैश्विक मूल्य एक होने चाहिए। खाद्यान्न की कमी को हल करने के लिए हमें बाधाओं से परे जाना होगा। भारत समकालीन वैश्विक चुनौतियों को दूर के लिए अपनी भूमिका निभाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसरके बाद काला सागर अनाज को लेकर की गई पहल के बारे में कंबोज ने बात करते हुए कहा कि, हाल के हुए घटनाक्रमों ने शांति-स्थिरता के बड़े उद्देश्य को जल्द से जल्द हासिल करने में मदद नहीं की। भारत संकट के समय में सहायता करने में हमेशा तत्पर रहा है।

भारत ने वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा से दूसरे देशों की मदद की।

इसके बाद कंबोज ने कोविड 19 महामारी की ओर अपने इशारा करते हुए भारत द्वारा कोरोना में सहायता के पहलू का जिक्र किया। इसके बाद उन्होने भारती खाद्द सुरक्षा के ऊपर बात करते हु्ए कहा कि, भारत ने खाद्य सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारत ने अफ्रीका सहित कई देशों हजारों मीट्रिक टन गेहूं, चावल, दालें और मसूर खाद्य सहायता के रूप में प्रदान की। यहां तक की भारत ने अफगानिस्तान में भी वहां की जनता के लिए उतपन्न हुए खाद्य संकट को देखते हुए 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं का दान किया। भारत ने म्यांमार संकट को देखते हुए उन्हें 10,000 टन चावल और गेहूं दिया। भारत ने श्रीलंका की भी पूरी मदद की। भारत ने अपनी विदेश नीति पड़ोसी पहले और वसुधैव कुटुंबकम की प्रेरणा से दूसरे देशों की मदद की।

ये भी पढ़े

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ICSE Board Result 2024: ICSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे 6 मई को होंगे जारी, जानें कैसे करे चेक -India News
BHU PG Registration: बीएचयू के पीजी प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कब तक भर सकते हैं फॉर्म -India News
Adani Group: फिलीपींस के बंदरगाह का विकास करेगी अदानी फर्म, APSEZ ने बनाया योजना -India News
Benjamin Netanyahu: “कोई भी दबाव इज़रायल को नहीं रोक पाएगा”, पीएम नेतन्याहू ने वैश्विक नेताओं को दिया जवाब -India News
Hamas Attack: हमास ने गाजा क्रॉसिंग पर दागे रॉकेट, हमले में मारे गए इजरायली सेना के 3 सैनिक -India News
BJP Election Campaign: पीएम मोदी ओडिशा में भरेंगे चुनावी हुंकार, सोमवार को दो चुनावी रैलियों करेंगे संबोधित -India News
Congress FIR Against BJP: कांग्रेस ने दर्ज कराया मामला, कर्नाटक भाजपा की एनिमेटेड क्लिप पर चुनाव आयोग का किया रुख -India News
ADVERTISEMENT