Bolivian Air Force: बोलिवियाई वायु सेना का हरक्यूलिस विमान राजधानी ला पाज़ के पास एल ऑल्टो के व्यस्त सड़क पर क्रैश हो गया. खराब मौसम के बीच नोटों से भरा सैन्य विमान कई वाहनों पर जा गिरा, जिसमें कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर मिली है.
बोलिवियाई वायु सेना का विमान क्रैश
ला पाज: अधिकारियों के अनुसार, बोलिविया की राजधानी के पास उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद नए छपे नोटों से लदा एक सैन्य मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इसमें कम से कम 15 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई. यह दुखद घटना ला पाज के पास स्थित एल ऑल्टो हवाई अड्डे के पास हुई है, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दुर्घटनास्थल पर नकदी बिखर गई है.
ऐसा बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से सैन्य विमान सड़क पर जा गिरा, जहां कई वाहन एक साथ खड़े थे. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय टेलीविजन द्वारा प्रसारित वीडियो में विमान सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है और सड़क पर खड़ी कई कारें इसके नीचे दब गईं है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के आधार पर, बोलिविया विमान हादसे में कम से कम 15 लोगों की जान चली गई है और 30 से ज्यादालोग घायल हो गए हैं. एक दमकल अधिकारी ने स्थानीय समाचार एजेंसी यूनिटेल को यह बताया है. स्थानीय स्टेशन यूनिटेल ने बोलिविया के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि दुर्घटना के समय विमान देश में छपे करोड़ों रुपये के नए नोट को ले जा रहा था.
बोलिविया में हुए प्लेन क्रैश के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में यह देखा जा सकता है कि दुर्घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, जिसमें लोग मलबे के आसपास जमा होकर जमीन पर बिखरे नोटों को उठाते दिख रहे हैं.
उस घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों को भीड़ को हटाने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल करते देखा गया. हालांकि, इन वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…