Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: झारखंड निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. जिसमें बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिलती हुई नजर आ रही है.
झारखंड निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को कई निकायों में जीत मिली है.
Jharkhand Nikay Chunav Result 2026: झारखंड निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. जिसमें बीजेपी समर्थित उम्मीदवारों को जीत मिलती हुई नजर आ रही है. भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने लोहरदगा, गुमला, लातेहार और खूंटी जैसे महत्वपूर्ण निकायों में जीत हासिल की है. रांची नगर निगम में भाजपा समर्थित रोशनी खलखो अपनी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की रमा खलखो को हरा दिया. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस को कई निकायों में हार का सामना करना पड़ा है.
भाजपा- लोहरदगा, गुमला नगर परिषद, लातेहार, खूंटी, डोमचांच नगर पंचायत
झामुमो- चाईबासा नगर परिषद
बसपा- हुसैनाबाद नगर पंचायत
झारखंड के कुल 48 में से 27 नगर निकायों के नतीजे आ चुके हैं. कल रात 8 बजे तक राज्य के अलग-अलग काउंटिंग सेंटरों पर वोटों की गिनती हुई थी. राज्य के कुछ नगर निकायों में सभी नतीजे आ गए हैं. मगर, कुछ स्थानों पर आज सुबह 8 बजे से फिर से काउंटिंग शुरू हो गई है. उम्मीदवारों को राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला है. शुक्रवार तक जारी नतीजों के अनुसार बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने बाजी मारी.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…