इंडिया न्यूज, Bomb Blast in Afghanistan: अफगानिस्तान में एक बार फिर से जुमे की नमाज के दौरान सीरियल ब्लास्ट हुए, जिसमें कम से कम 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें तालिबान के सबसे बड़े धर्मगुरुओं में एक मुल्ला मुजीब उर रहमान अंसारी मारा गया।
इससे पहले भी बम ब्लास्ट में तालिबान का एक बड़ा नेता मारा गया था। इस हमले के बारे में तालिबान ने अब तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हमले के पीछे करकर के खुरासान ग्रुप का हाथ है।
Bomb Blast in Afghanistan
जानकारी के मुताबिक घटना हेरात प्रांत के गाजारघ शहर की है, जहां आज जुमे की नमाज चल रही थी। इसी दौरान एक शख्स ने खुद को बम से उड़ा दिया है। फिदायीन हमले के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। इस मस्जिद का मुख्य मुल्ला मुजीब ही इमाम था। धमाका उसके सामने वाली कतार में हुआ। हमला करने वाले दो लोग थे।
इसे बाद जब लोग बाहर की तरफ भाग रहे थे तब दूसरा धमाका तब हुआ। हालांकि यह भी बताया जा रहा है कि मुल्ला मुजीब चंद घंटे पहले हेरात में एक इकोनॉमिक कॉन्फ्रेंस में शिरकत के बाद सीधे मस्जिद पहुंचा था। इस बारे में अंसारी के सेक्रेटरी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
बता दें कि मुजीब तालिबान के सबसे क्रूर नेताओं में से एक था। मुजीब ही लड़कियों की शिक्षा और उनके घर से निकलने का कट्टर विरोधी था। दो महीने पहले उसने एक फतवा जारी किया था। इसके मुताबिक यदि कोई तालिबान शासन का विरोध करता है या हुक्म नहीं मानता तो उसकी सजा सिर्फ यह होगी कि उसका सिर कलम कर दिया जाए।
ये भी पढ़ें : मेगा ताकतें देश को पीछे ले जाने के लिए प्रति दृढ़ : बाइडेन
ये भी पढ़ें : म्यांमार की अपदस्थ नेता आंग सान सू की को 3 साल जेल
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube