सिडनी के बोंडी बीच पर गोलीबारी हुई, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक निहत्थे आदमी के बहादुरी ने लोगों को चौंका दिया. उसने बंदूक छीनकर शूटर पर ही तान दी.
Bondi Beach Attack: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के बोंडी बीच पर रविवार शाम लगभग 6:30 (ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार) बजे गोलीबारी हुई. दो बदमाश अपने हाथों में बंदूक लेकर ताबड़तोड़ भीड़ पर फायरिंग करने लगे. इसी बीच एक बहादुर राहगीर कार के पीछे से छिपकर बदमाश के पीछे पहुंचा और हमला कर दिया. उसने बदमाश से राइफल छीन ली और उसी पर तान दी. इस बहादुर व्यक्ति की वीडियो कैमरे में कैप्चर हो गई. इस घटना की 15 सेकेंड की वीडियो सामने आई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
इस 15 सेकेंड के वीडियो में दिखाया गया है कि बिना हथियार वाला व्यक्ति पार्क के पास खड़ी गाड़ियों के पीछे से गया. वो पीछे से बंदूकधारी की तरफ दौड़ा और उस पर हमला कर दिया. उसने बदमाश की गर्दन पकड़ ली और बंदूक छीन ली. उसने बदमाश को ही धकेल कर जमीन पर गिरा दिया और बहादुरी से उसके ऊपर ही बंदूक तान दी.
बोंडी बीच पर हुई इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है. इनमें एक शूटर भी था. वहीं दूसरा शूटर गंभीर रूप से घायल है. वहीं 11 लोग घायल हैं. इनमें दो पुलिस अधिकारी, एक आरोपी और 8 नागरिक हैं. इनमें कई लोग गंभीर घायल हैं, इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
घटना के दौरान मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि दो बंदूकधारियों ने लगभग 50 राउंड फायरिंग की. न्यू साउथ वेल्स (NSW) पुलिस का पहला अपडेट दोपहर 2:17 बजे (IST) X पर आया, जिसमें कहा गया कि वे “एक बढ़ती हुई घटना पर कार्रवाई कर रहे हैं”। पुलिस ने लोगों से उस इलाके से दूर रहने और पनाह लेने की अपील की। इस दौरान पुलिस ने कहा, “पुलिस मौके पर है और और जानकारी मिलने पर अपडेट दिया जाएगा. कृपया पुलिस के सभी निर्देशों का पालन करें। पुलिस लाइन पार न करें।”‘
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा कि बॉन्डी के हालात ‘चौंकाने वाले और परेशान करने वाले’ हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘पुलिस और इमरजेंसी रिस्पॉन्डर लोगों की जान बचाने के लिए मौके पर काम कर रहे हैं। मेरी संवेदनाएं हर प्रभावित व्यक्ति के साथ हैं। मैंने अभी AFP कमिश्नर और NSW प्रीमियर से बात की है। हम NSW पुलिस के साथ काम कर रहे हैं और जैसे ही और जानकारी कन्फर्म होगी, हम आगे अपडेट देंगे। मैं आस-पास के लोगों से NSW पुलिस की जानकारी का पालन करने की अपील करता हूं।’
बता दें कि आठ दिन के यहूदी त्योहार ‘हनुक्का’ की शुरुआत के मौके पर एक समुद्री कार्यक्रम के लिए सैकड़ों लोग बीच पर जमा हुए थे। ऑस्ट्रेलियन ज्यूइश एसोसिएशन के CEO रॉबर्ट ग्रेगरी ने इस इस घटना की निंदा की और यहूदी समुदाय की रक्षा न करने के लिए PM अल्बनीज़ पर हमला बोला।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज रात जो हुआ वह एक दुखद घटना है, लेकिन इसका अंदाज़ा पहले से ही था। अल्बानीज़ सरकार को कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह यहूदी समुदाय की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कदम उठाने में नाकाम रही। आज रात, कई यहूदी सोच रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया में उनका कोई भविष्य है। हमारी संवेदनाएं हमारे समुदाय और सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं, जिनमें से कुछ हमारे करीबी हैं।’
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…
Karwa Chauth for Unmarried Girls: करवा चौथ पर कुंवारी लड़कियां भी अपने मंगेतर के लिए…