बुधवार को घोषित प्रतिबंध अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होता है।
TRUMP
India News (इंडिया न्यूज), US:जब से ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद का भार संभाला है तब से दुनिया भर में अपने विवादित फैसलों की वजह से छाए हुए हैं। ट्रंप के फैसलों की वजह से सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में हंगामा मचा हुआ है। अब डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति की वजह से एक बार फिर दुनिया भर के कई देश नाराज नजर आ रहे हैं वहीं अमेरिका में लोग सड़को पर उतर आए हैं ट्रंप के इस फैसले की विरोध कर रहे हैं। बता दें ट्रंप की यात्रा प्रतिबंध नीति आज से प्रभावी हो रही है। राष्ट्रपति ट्रंप ने बीते बुधवार को एक आदेश पुर हस्ताक्षर करते हुए 12 देशों के लोगों पर अमेरिका में एंट्री से रोक लगा दी थी।उन्होंने इसके लिए नेशनल सिक्योरिटी का हवाला दिया। उनके इस फैसले से अफ्रीका और मिडिल ईस्ट के देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे।
बुधवार को घोषित प्रतिबंध अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन के नागरिकों पर लागू होता है। बढ़ा हुआ प्रतिबंध बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के लोगों पर लागू होता है, जो अमेरिका से बाहर हैं और उनके पास वैध वीजा नहीं है।बता दें ट्रंप की यह नीती आज से शुरू होगी वहीं इसके खत्म होने की कोई समय सीमा नहीं दी गई है।
बता दें अपने पहले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी 2017 में भी एक आदेश जारी किया था। जिसमे सात मुस्लिम देशों के लोगों पर अमेरिका जाने पर बैन लगाया था। ये देश इराक, सीरिया, ईरान, सुड़ान, लीबीया, सोमालिया और यमन शामिल थे। 2027 में ट्रंप के इस आदेश के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामाना करना पड़ा। यहां तक कि कुछ लोगों को अमेरिका एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। वहीं कुछ लोगों को अमेरिका जाने वाली उड़ानो पर चढ़ने से ही रोक दिया गया था। ट्रंप के इस आदेश को मुस्लिम प्रतिबंध भी कहा गया था। कई लोगों ने इसका विरोध किया और इसे अदालत में चुनौती दी, लेकिन 2018 में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इसके संशोधित संस्करण को मंजूरी दे दी।उस समय ट्रंप के प्रतिबंध से ईरान, सोमालिया, यमन, सीरिया और लीबिया के विभिन्न श्रेणी के यात्री और अप्रवासी प्रभावित हुए थे। इसके अलावा उत्तर कोरिया और कुछ वेनेजुएला के सरकारी अधिकारी और उनके परिवार भी इस प्रतिबंध से प्रभावित हुए थे।
बता दें ट्रंप के नए प्रतिबंध में भी कई मुस्लिम देश शामिल हैं। ट्रंप बैन को लेकर हमेशा कहते रहे हैं कि इसका प्रमुख उद्देश्य देश की रक्षा करना है। यह मुस्लिम विरोधी पूर्वाग्रह पर आधारित नहीं था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के लिए अपने पहले अभियान के दौरान मुस्लिमों पर खुले तौर से बान लगाने का आह्वान किया था
UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…
Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…
Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…
Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…
dacoit trailer, Dacoit A Love Story, Dacoit Arrested, Dacoit movie, dacoit ek prem katha, dacoit…
Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…