Hindi News / International / Elon Musk World Richest Person

World Richest Person Elon Musk दुनिया सबसे अमीर व्यक्ति, Mukesh Ambani टॉप 10 से बाहर

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली: (Elon Musk, Mukesh Ambani) अमेरिका की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ नंबर एक का स्थान काबिज किया है। वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप […]

BY: India News Editor • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
(Elon Musk, Mukesh Ambani) अमेरिका की दिग्गज कार निर्माता कंपनी टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ नंबर एक का स्थान काबिज किया है। वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 की सूची से बाहर हो गए हैं। मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं जबकि गौतम अडानी के रैंक में सुधार हुआ है और वे दुनिया के 14वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

Bloomberg Billionaires Index ने एक रिपोर्ट जारी की है जिसके मुताबिक टेस्ला के शेयरों का प्राइस बढ़ने के कारण सीईओ एलन मस्क की संपत्ति 4.13 अरब डॉलर बढ़कर 213 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। वहीं अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 1.03 अरब डॉलर कम होकर 197 अरब डॉलर पर आ गई है। अब जेफ बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। तीसरे स्थान पर फ्रांस के बर्नार्ड अर्नोल्ट हैं। उनकी संपत्ति 160 अरब डॉलर है। वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग 132 अरब डॉलर के साथ चौथे पायदान पर हैं।

भारत नहीं बल्कि इस देश की सेना कर रही हाफ‍िज सईद के करी‍बियों की हत्या, हो गया बड़ा खुलासा, सीएम शहबाज के उड़े होश

Elon Musk

Also Read : How to Check IPO Allotment Status

संपत्ति बढ़ने के बावजूद Mukesh Ambani टॉप 10 से बाहर

वहीं बात करें भारत की तो देश के सबसे अमीर व्यक्ति Mukesh Ambani को संपत्ति बढ़ने के बाद भी टॉप 10 में जगह नहीं मिल पाई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.52 अरब डॉलर बढ़कर 96.8 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी अभी वैश्विक अमीरों की सूची में 11वें स्थान पर हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी की संपत्ति में भी 89.6 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ है। अडानी 69.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Also Read : Profit booking Continued 254 अंकों की गिरावट के साथ सेंसेक्स 59,413 पर बंद

Connect With Us: Twitter facebook

Tags:

Bloomberg Billionaires IndexElon MuskMukesh Ambani
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue