<

किस टिकटॉकर के डीपफेक वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली? कहा- “मेरी छवि को किया जा रहा है खराब”

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video On Social Media) हो रहे टिकटॉकर अलीना अमीर (TikToker Alina Amir) के 'एमएमएस' (MMS) ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा. वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने सख्त से सख्त कार्रवाई (Strictest Action Against The Viral Video) की मांग की है.

TikToker Alina Amir Appeals for Justice Against Deepfake Abuse: अब क्या जमाना आ गया है. एक दौर था जहां हर चीज साधारण नज़र आया करती थी लेकिन अब वह दौर है जहां असली और नकली की पहचान करना बेहद ही मुश्किल हो गया है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने लोगों का ध्यान बेहद ही तेजी से खींचा है, जिसको लेकर चारों तरफ खूब चर्चा की जा रही है. वायरल वीडियो के मुताबिक, टिकटॉकर अलीना अमीर के  ‘एमएमएस’ (MMS) के वायरल होने के बाद, उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर वीडियो को पूरी तरह से गलत ठहराया है. जिसपर उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि वीडियो में वे नहीं, बल्कि उनके चेहरे का दुरुपयोग किया गया है. इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया कि डीपफेक (Deepfake) तकनीक का परिणाम है, जिसका उद्देश्य उनकी छवि को खराब करना है बल्कि उन्हें मानसिक रूप से पूरी तरह से प्रताड़ित भी किया जा रहा है. 

डीपफेक का किया गया गलत इस्तेमाल  

डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल अब मनोरंजन से कहीं ज्यादा छवि खराब करने के लिए काफी तेजी से किया जा रहा है. तो वहीं, अलीना के मामले में, उनके चेहरे के फीचर्स, हाव-भाव और स्किन टोन को इतनी बारीकी से कॉपी किया गया कि आम दर्शक के लिए असली और नकली में अंतर करना बेहद ही मुश्किल हो गया है. इसके अलावा उन्होंने वायरल वीडियो पर बयान देते हुए कहा कि यह एआई (AI) टूल का इस्तेमाल करके उनके चेहरे को किसी दूसरे वीडियो से मिला दिया गया है. 

मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक बहिष्कार

एक महिला के लिए ऐसी स्थिति बेहद ही परेशान करने वाली होती है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस डीपफेक वीडियो के माध्यम से उन्हें सोशल मीडिया पर न सिर्फ ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, बल्कि उनके निजी रिश्तों और मानसिक शांति पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ा. इतना ही नहीं उन्होंने इसको “डिजिटल लिंचिंग” का एक नया और बेहद ही डरवाना रूप भी बताया है. 

वीडियो को लेकर की एफआईए से अपील

इतना ही नहीं, उन्होंने तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (FIA) के साइबर क्राइम विंग से संपर्क करने की कोशिश भी की और इसके साथ ही उन अकाउंट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है जिन्होंने इस फर्जी कंटेंट को बढ़ावा देकर सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की. इसके अलावा इस हैरान करने वाली घटना के बाद कई लोगों ने और उनके साथ काम करने वाले साथी क्रिएटर्स ने उनके पक्ष में खड़े होकर “डिजिटल बदमाशी” (Cyberbullying) के खिलाफ जमकर आवाज उठा रहे हैं. 

Darshna Deep

Recent Posts

Silver Rate Today: चांदी हुई महंगी या सस्ती? दशहरे पर खरीदारी से पहले चेक करें नए भाव

Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:47:41 IST

Gold Price Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में बड़ा उलटफेर, खरीदने से पहले चेक करें 24K, 22K और 18K के भाव

Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…

Last Updated: October 20, 2026 10:11:46 IST

Mandsaur Ravan Tradition: मंदसौर में रावण के सिर पर क्यों बैठाया जाता है गधा? महिलाएं भी करती हैं घूंघट, जानें अनोखी परंपरा

Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…

Last Updated: October 20, 2026 09:39:52 IST

Salman Khan घमंडी…लॉरेंस हमारा हीरो, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी भाईजान को सलाह; बोलें – ‘मांफी मांगें’

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…

Last Updated: October 20, 2026 10:13:46 IST

Happy Dussehra 2026 Wishes: अपनों को भेजें दशहरा की ये खास शुभकामनाएं, Wishes, Quotes और Messages

Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…

Last Updated: October 20, 2026 08:17:06 IST

Delhi Dussehra Traffic Advisory Today: दशहरा पर दिल्ली-NCR में घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन सड़कों पर लग सकता है लंबा जाम!

Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…

Last Updated: October 20, 2026 08:03:52 IST