<
Categories: विदेश

Epstein Files: एपस्टीन फाइल में बिल गेट्स का नाम, रशियन लड़कियों से संबंध का दावा

Bill Gates: एपस्टीन के फाइलों में बिल गेट्स को लेकर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं. गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.

Bill Gates: दिवंगत यौन अपराधी फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन की फाइलों को एक बार फिर से सार्वजनिक किया गया है. इसके खुलासों ने एक बार फिर से वैश्विक स्तर पर हलचल बढ़ा दी है. इसमें माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक नए विवाद में घिरते नजर आ रहे हैं.

क्या है मामला?

अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी की गई फाइलों में कुछ ईमेल ड्राफ्ट्स ऐसे मौजूद हैं जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि बिल गेट्स ने रूसी महिलाओं के साथ संबंध बनाए थे और उसके बाद एक यौन संचारित रोग यानी एसटीडी से संक्रमित हो गए थे. हालांकि, बिल गेट्स के प्रवक्ता ने इन आरोपों को पूरी तरह आधारहीन और काल्पनिक बताया है.

रूसी महिलाओं के साथ संबंध

‘द सन’ और ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 के जुलाई महिनों के कुछ ईमेल के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं, जिसे एपस्टीन ने स्वंय को भेजा हुआ है. उसमें यह साफ-साफ बताया गया है कि बिल गेट्स रूसी महिलाओं के साथ संबंध बनाते हैं जिसकी वजह से उन्हें एसटीडी रोग हो जाता है. ऐसे में एपस्टीन का कहना है कि बिल गेट्स ने उससे ऐसी एंटीबायोटिक्स दवाइयां मांगी थीं, जो वह अपनी पत्नी को उन्हें बताए बिना दे सकें. यहां यह भी आरोप लगाया गया है कि बिल गेट्स ने एपस्टीन से इन बातों से संबंधित मैसेज को डिलीट करने का अनुरोध किया था.

बिल गेट्स का बयान

बिल गेट्स ने इन आरोपों को पूरी तरह से गलत और निराधार बताया है. उनके प्रवक्ता ने डेली मेल को बताया है कि ये दावा पूरी तरह निराधार और झूठे हैं. यह गलत दावे एपस्टीन की नाराजगी को सामने लाते हैं कि बिल गेट्स से उनका रिस्ता समाप्त हो गया है और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. बिल गेट्स ने पहले भी एपस्टीन से जुड़ने की गलती बताई थी.

Vipul Tiwary

Recent Posts

Jharkand Crime: मां बनी हैवान! बेटे की जिंदगी के लिए दे डाली बेटी की बलि, फिर खून से की पूजा अर्चना

Jharkand: झारखंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, झारखंड…

Last Updated: April 2, 2026 08:01:49 IST

Indonesia Earthquake: भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.4 तीव्रता से कांपी धरती; पूरे देश में मचा हड़कंप

Indonesia Earthquake: यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि गुरुवार का भूकंप, जिसकी शुरुआत…

Last Updated: April 2, 2026 07:43:49 IST

Donald Trump On US-Iran War: क्या खत्म हो गई ईरान-अमेरिका की जंग? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान

Donald Trump: ईरान इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और जंग ने पूरी…

Last Updated: April 2, 2026 07:22:56 IST

CBSE 10th Result 2026 Date: सीबीएसई बोर्ड 10वीं का जानिए कब आएंगे नतीजे? ऐसे कर पाएंगे आसानी से चेक

CBSE Board Class 10th Result 2026 Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं…

Last Updated: April 2, 2026 06:59:34 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में आई कमी या फिर ईरान जंग के बीच हुआ इजाफा, जानें शहरों में लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: April 2, 2026 06:53:15 IST

Today Weather: क्या अप्रैल में भी मौसम रहेगा खुशनुमा? जानें दिल्ली से लेकर राजस्थान तक का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: अप्रैल शुरू हो गया है, लेकिन मौसम अभी पूरी तरह से स्थिर…

Last Updated: April 2, 2026 06:19:06 IST