सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (Senior IAS Officer) हैं, जिन्होंने एनटीए (NTA) प्रमुख के रूप में शिक्षा क्षेत्र (Education Field) की सबसे बड़ी परीक्षाओं का संचालन किया है.
सुबोध कुमार सिंह और उनसे जुड़ा NEET विवाद
IAS Subodh Kumar Singh: सुबोध कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 1997 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के अधिकारी हैं. वह वर्तमान में भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं, लेकिन उनकी पहचान सबसे ज्यादा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के महानिदेशक के रूप में हुई, जहां उनका कार्यकाल बड़े विवादों के साथ खत्म हुआ. आखिर क्या है पूरा मामला जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए.
जानकारी के मुताबकि, सुबोध कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान NTA को अपने सबसे बड़े संकट का सामना करना पड़ा था. जहां, NEET-UG 2024 परीक्षा के परिणामों के बाद देशभर में हड़कंप मच गया जिसको लेकर नीट के छात्रों ने जमकर विवाद किया था. तो वहीं, एक ही सेंटर से कई छात्रों का 720 में से 720 अंक लाना और 67 छात्रों का टॉप रैंक हासिल करना संदेह के घेरे में आ गया था.
इतना ही नहीं, बिहार और गुजरात जैसे प्रदेश में पेपर लीक और सॉल्वर गैंग का Involvement देखने को मिला. इसके अलावा NTA ने ‘समय की बर्बादी’ के आधार पर 1500 से ज्यादा छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए, जिसका कोई पूर्व उल्लेख नहीं पाया गया था. तो वहीं, दूसरी तरफ इन विवादों के बीच सुबोध कुमार सिंह ने अपने शुरुआती दौर में किसी भी अनियमितता से पूरी तरह से इनकार कर दिया था. लेकिन, बढ़ते जन आक्रोश और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद, सरकार ने उन्हें जून 2024 में पद से हटाकर ‘अनिवार्य प्रतीक्षा’ (Compulsory Wait) पर डाल दिया.
तो वहीं, NTA से हटाए जाने के बाद, सुबोध कुमार सिंह को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में रिपोर्ट करने को कहा गया था. लेकिन, वर्तमान में, वे केंद्र में अतिरिक्त सचिव (Additional Secretary) के पद पर तैनात हैं. इसके साथ ही NTA प्रमुख बनने से पहले, उन्होंने उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…