Hindi News / International / Global Times Praised Pm Modi Dragon Acknowledged Pm Modis Irony Indians Stung In China

Global Times praised PM Modi: ड्रैगन ने माना पीएम मोदी का लोहा, चीन में बजा भारतीयों का डंका 

India News, (इंडिया न्यूज), Global Times praised PM Modi: भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बात को अब चीन ने भी माना है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में छपे एक ऑर्टिकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की गई है। इसमें भारत की नीतियों की सरहना […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News, (इंडिया न्यूज), Global Times praised PM Modi: भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बात को अब चीन ने भी माना है। चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स में छपे एक ऑर्टिकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार की जमकर तारीफ की गई है। इसमें भारत की नीतियों की सरहना की गई है। साथ ही भारत को एक ताकतवर देश में रखा गया है। जहां र्थिक, सामाजिक और विदेश नीति काफी मजबूत है।

  • देश को आर्थिक मजबूती मिली
  • भारत अब स्वदेशी चीजों को बनाने में लगा

चार सालों की उपलब्धियों को बताया 

इस मैगजीन की प्रकाशित की गई ऑर्टिकल में भारत के चार की पिछले चार सालों की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। जिसमें कहा गया कि भारत में अंतरराष्ट्रीय संबंधों खास कर चीन के साथ के रिश्तों में बदलाव हुआ है। साथ ही देश को आर्थिक मजबूती मिली है। इस ऑर्टिकल को लेख फुडन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक द्वारा लिखा गया है। निदेशक झांग जियाडोंग ने भारत और चीन के रिश्तों पर काफी बातें लिखी है।

अमेरिका में सैकड़ों विदेशी छात्रों पर गिरी गाज, सब के पास आया ऐसा ईमेल, पढ़कर उड़ गए होश

आर्थिक और सामाजिक सुधार 

इस ऑर्टिकल में जियाडोंग ने लिखा कि भारत अब स्वदेशी चीजों को बनाने में लगा है। व्यापार असंतुलन के लिए अब किसी दूसरे देश पर निर्भर नहीं होता। साथ ही उन्होंने लिखा कि यह देश तीव्र गति के साथ आर्थिक और सामाजिक विकास और रणनीति विकास कर रहा है। इसके अलावा इसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भी बात की गई है। जियाडोंग पूरे ऑर्टिकल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आएं।

Also Read:

Tags:

china newsIndiaNarendra ModiS. Jaishankar.Xi Jinping
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue