India News, (इंडिया न्यूज), Hafiz Saeed: विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से आज (शुक्रवार) आधिकारिक तौर पर लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है। सईद 2008 के मुंबई हमलों का मुख्य आरोपी है। इस घटना में अमेरिकियों सहित 160 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची की ओर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि “संबंधित व्यक्ति भारत में कई मामलों में वांछित है। वह संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी भी है। इस संबंध में हमने प्रासंगिक सहायक दस्तावेजों के साथ सरकार को एक अनुरोध भेजा है। एक विशेष मामले में मुकदमे का सामना करने के लिए उसे भारत में प्रत्यर्पित करना होगा। ”
बीते दिन विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था। जिसमें उन्होंने इस बात पर सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान और भारत के रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते। जबतक भारत कश्मीर पर बात नहीं करता। हालांकि मंत्रालय की ओर से Hafiz Saeed के मामले में खुलकर बात नहीं की गई।
Also Read:-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.